Breaking News:

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026



‘तस्वा’ ने देहरादून में खोला अपना पहला स्टोर, जानिए खबर

 

देहरादून। जाने-माने फैशन डिज़ाइनर तरूण टहलियानी और आदित्य बिरला फैशन एण्ड रीटेल की ओर से एथनिक मैन्सवियर ब्राण्ड तस्वा ने देहरादून में अपना पहला स्टोर खोला है। स्टोर का उद्घाटन उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव अभिनव कुमार ने किया। इस मौके पर इंडीविनिटी क्लोदिंग के क्रिएटिव डायरेक्टर तरुण टहलियानी एवं तस्वा के सीईओ संदीप पाल भी मौजूद थे। राजपुर रोड़ पर 3376 वर्गफीट में फैला तस्वा स्टोर बेहद भव्य इंटीरियर से सजाया गया है, जहां पुरूषों के लिए उच्च गुणवत्ता के एथनिक परिधान सुलभ कीमतों पर उपलब्ध होंगे। जहां शहर के पुरूष त्योहारों एवं शादियों के सीज़न के लिए अपनी पसंद के एथनिक परिधान चुन सकेंगे। कलेक्शन में कुर्ता, बुंदी, शेरवानी, बंदगला, अचकन, चूड़ीदार, अलीगढ़ी एवं अन्य परिधानों की व्यापक रेंज मौजूद है, जो अपने शानदार डिज़ाइनों, पारम्परिक कारीगरी के साथ शहर के उपभोक्ताओं को खूब लुभाएगी। इन परिधानों को सिल्क से लेकर कॉटन और ब्रॉकेड तक हर तरह के फैब्रिक में तैयार किया गया है। इसके अलावा स्टोर में एक्सेसरीज़ जैसे साफा, सपरेच, ब्रोच, पॉकेट स्क्वेयर, बटन, सेहरा, स्टोल, शॉल और फुटवियर भी उपलब्ध हैं।
कलेक्शन को इकत प्रिन्ट, बनारसी कारीगरी, चिकनकारी में खूबसूरती से सजाया गया है, इसमें पेस्टल कलर्स जैसे मिंट ग्रीन, आइवरी और सॉल्मन पिंक से लेकर सॉफ्ट यैलो, डीप ब्लू और ट्रॉपिकल कलर्स तक हर तरह के शेड शामिल हैं। स्टोर का डिज़ाइन और डेकोर तरुण टहलियानी के ‘भारतीय आधुनिक’ डिज़ाइन मूल्यों से प्रेरित है और भारतीय उपभोक्ताओं की अभिव्यक्ति करता है, जो आज अपनी पसंद को बहुत अधिक महत्व देते हैं। ब्राण्ड तस्वा के दृष्टिकोण के अनुरूप नए स्टोर को लक्ज़री मटीरियल जैसे लकड़ी, ब्रास और राजस्थानी आर्कीटेक्चर से सजाया गया है, जो आपको भारतीय परिधानों की नई दुनिया में ले जाता है। तस्वा का देहरादून स्टोर आधुनिकता और परम्परा का बेहतरीन संयोजन है।
इस अवसर पर तरुण टहलियानी, चीफ़ डिज़ाइन ऑफिसर, इन्डीविनिटी क्लोदिंग ने कहा, ‘‘मुझे अपने दून स्कूल, देहरादून की बहुत याद आती है, मुझे खुशी है कि आज हम शहर में तस्वा का लॉन्च करने जा रहे है।ं तस्वा हमेशा से मेरे दिल के बेहद करीब रहा है और एबीएफआरएल की वजह से यह इस मुकाम़ पर है। यह नाम अपने आप में ब्राण्ड की कड़ी मेहनत और बेहतरीन गुणवत्ता का प्रतीक है। लम्बे समय से मैं यही सुनता रहा हूं कि एथनिक वियर पहनने में असहज होते हैं और तस्वा लोगों की इसी अवधारणा को दूर करना चाहता है। हमने भारतीय पुरूषों के लिए ऐसे परिधान डिज़ाइन किए हैं जिन्हें अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आरामदायक बनाया गया है, तरुण टहलियानी के स्टाइल के साथ-साथ ये कीमतों की दृष्टि से भी सुलभ हैं।’ संदीप पाल, सीईओ, तस्वा ने कहा, ‘‘देहरादून में इस स्टोर का लॉन्च करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। यह एक्सक्लुज़िव ब्राण्ड आउटलेट राजपुर रोड़ पर स्थित है, जहां कोई भी आसानी से पहुंच सकता है। इस स्टोर की ओपनिंग के साथ हम उत्तर भारत में अपनी मौजूदगी को और भी सशक्त बनाने जा रहे हैं। तस्वा अपने बेजोड़ आराम और स्टाइल के साथ पारम्परिक भारतीय परिधानों के अनुभव को पूरी तरह से बदल देगा।

Leave A Comment