Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



कलंक : तीन महीने के मासूम का आठ लाख रुपये में मां ने ही तय कर दिया सौदा

 

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में तीन महीने के मासूम का आठ लाख रुपये में मां ने ही सौदा तय कर दिया। पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस ने दबिश देकर मां, नाना और बिचैलिए के साथ ही खरीदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पांच लाख की नकदी भी बरामद की है, जो खरीदार से बतौर एडवांस ली गई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्जकर गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को रोशनाबाद स्थित कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि राज बिहार फेस-1 फुटबाल ग्राउंड के पास एक घर में बच्चे की खरीद-फरोख्त की सूचना मिली थी। कनखल थाने की टीम ने मौके पर छापा मारा। पुलिस ने बच्चे की मां मोनिका, नाना पिंटू निवासी ग्राम सूबखेडा पौंटा जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश, हाल पता बलराम वाली गली निकट फुटबॉल ग्राउंड जगजीतपुर कनखल के अलावा महादेव निवासी रानीपोखरी देहरादून और हर्षी निवासी राजागार्डन गली नंबर तीन कनखल को गिरफ्तार कर लिया। महादेव बच्चे का खरीदार है, जबकि हर्षी बिचैलिया और महादेव की बहन है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी महादेव की शादी को 10 साल हो गए थे। उसकी एक बेटी है। उसने बेटा गोद लेने की इच्छा जताते हुए बहन हर्षी को बताया। हर्षी ने भाई के लिए बेटे की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान हर्षी को पता चला कि जगजीतपुर कनखल की मोनिका का पति से कुछ समय पहले तलाक हो गया है। उसका तीन माह का बच्चा है जिसे वह बेचना चाहती है। हर्षी ने जानकारी भाई महादेव को दी और मोनिका से बच्चा खरीदने हरिद्वार आ गए। आठ लाख रुपये में बच्चा खरीदने का सौदा तय हुआ। पांच लाख रुपये बतौर एडवांस दे दिए। जबकि बाकी तीन लाख रुपये बाद में देना तय हुआ। थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। बच्चा खरीदने के आरोपी महादेव को वंश आगे बढ़ाने की चाह ने अपराधी बना दिया। उसने कानूनी तरीके से बेटा गोद लेने के बजाय खरीद-फरोख्त से बेटा खरीदना चाहा। उसकी बहन हर्षी भी इस अपराध में भागीदार बनी। हर्षी ने ही महादेव को मोनिका से बेटा दिलवाने की बात करवाई। शुक्रवार को जगजीतपुर में बच्चा लेने के लिए पहुंचे और धरे गए। मोनिका ने अपने पिता पिंटू के साथ मिलकर अपने ही मासूम बच्चे का सौदा किया। मोनिका के दो बेटे और एक बेटी है। पति से तलाक हो चुका है। वह घरों मे झाड़ू पोछा कर गुजर बसर करती है। पिता भी उसी के साथ रहते हैं। तीसरे बच्चे को जन्म देने के बाद पैसों के लालच में उसे बेचना चाहती थी।

Leave A Comment