Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



उक्रांद ने किया जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम पूर्व सीडीएस बिपिन रावत के नाम पर करने की मांग की

 

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष परवादून संजय डोभाल की अध्यक्षता में उत्तराखंड क्रांति दल के कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम पूर्व सीडीएस स्वर्गीय बिपिन रावत के नाम करने के लिए जौलीग्रांट चैक पर प्रदर्शन किया। यहाँ आयोजित एक सभा को संबोधित करने के बाद स्वर्गीय बिपिन रावत का बैनर स्थापित किया गया। यूकेडी के डोईवाला प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई के नाम पर उत्तराखंड में कई संस्थान पहले से ही मौजूद है। उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है इसलिए उत्तराखंड के सबसे बड़े एयरपोर्ट जौली ग्रांट का नाम स्वर्गीय सीडीएस बिपिन रावत जी के नाम से रखा जाए। सेमवाल ने कहा कि भाजपा सेना के नाम पर सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है। दल के उपाध्यक्ष सुनील ध्यानी ने बताया कि सभी राजनीतिक नेताओं  के नाम से कई संस्थाएं चलती हैं कई जगहों के नाम इन नेताओं के नाम से होते हैं उत्तराखंड क्रांति दल की एक ही मांग है और भारत सरकार को जौली ग्रांट एयरपोर्ट का नाम स्वर्गीय सीडीएस बिपिन रावत जी के नाम से रख देना चाहिए।
वहीं, दल के केंद्रीय महामंत्री मोहन असवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी लगातार छल कपट करती हुई आम जनता के आंखों में धूल झोंकती हुई आई है और उत्तराखंड क्रांति दल हमेशा से उत्तराखंड के हितों की मांग करता हुआ आया है और भाजपा सरकार को उत्तराखंड के लोगों की जन भावनाओं को समझते हुए जौली ग्रांट एयरपोर्ट का नाम स्वर्गीय सीडीएस बिपिन रावत के नाम से रख देना चाहिए।।दल के जिला अध्यक्ष संजय डोभाल ने बताया कि अगर उत्तराखंड क्रांति दल मात्र राजनीतिक भाव से काम कर रहा होता तो उत्तराखंड क्रांति दल के पास भी इंद्रमणि बडोनी, बीडी पांडे और दर्जनों शहीदों कई राजनीतिक चेहरे हैं जिनकी वह मांग कर सकते थे लेकिन उत्तराखंड क्रांति दल उत्तराखंड के लोगों एवं इस प्रदेश की देवतुल्य जनता के जन भावना का सत्कार करते हैं और उत्तराखंड क्रांति दल भारत सरकार एवं उत्तराखंड प्रदेश में स्थित भारतीय जनता पार्टी की सरकार से आग्रह करता है कि राजनीति ना करते हुए जौली ग्रांड एयरपोर्ट का नाम पूर्व सीडीएस स्वर्गीय बिपिन रावत के नाम से रख देना चाहिए।

Leave A Comment