Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने भरा नामांकन पत्र

 

बागेश्वर। काबीना मंत्री चंदन रामदास के निधन से खाली हुई बागेश्वर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में उनकी पत्नी पार्वती दास द्वारा आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया गया है। 5 सितंबर को होने वाले इस चुनाव में कांग्रेस ने वसंत कुमार को चुनाव में उतारा है जो कल अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन पत्र भरे जाने के समय अपने पति को याद कर भावुक दिखी पार्वती दास कई बार अपने अंासू पोंछती दिखी। उनके नामांकन के समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ और प्रभारी मंत्री सौरव बहुगुणा भी मौजूद रहे। नामांकन के दौरान भाजपा ने अपने संगठन व पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ भी जमा की थी। इस अवसर पर महेंद्र भटृ ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा बड़े मतांतर से जीतने जा रही है। नामांकन स्थल पर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भले ही उनके नामांकन में शामिल नहीं हुए लेकिन नामांकन के तुरंत बाद नुमाइश मैदान में आयोजित चुनावी रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस जनसभा में इतनी बड़ी संख्या में आप लोगों की उपस्थिति देखकर मुझे पार्वती दास की जीत पर कोई संदेह नहीं रहा है। उन्होंने स्व. चंदन रामदास के कामों और उनके व्यवहार की तारीफ करते हुए कहा कि वह सही मायने में जनता के नेता थे उनका एक ही क्षेत्र से निरंतर चुनाव जीतते रहना इस बात का सबूत है कि उन्होंने अपने पूरे जीवन काल में तन मन धन से समाज की सेवा की। जनसभा में भी पार्वती दास इतनी भावुक दिखी की वह अपनी बात भी लोगों से नहीं कह सकी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उनके दुख को समझते हैं। वह अब अपने पति द्वारा अधूरे छोड़े गए कामों को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिस तरह चंपावत के लोगों ने उन्हें एक तरफा मत देकर रिकार्ड मतों से जीत दिला कर नया इतिहास लिखा था ठीक वैसे ही वह पार्वती दास को अपना वोट देकर रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर बागेश्वर के लोग अपने नेता चंदन रामदास को सच्ची श्रद्धांजलि देना चाहते हैं तो वह ऐसा पार्वती दास को अपना समर्थन देकर ही कर सकते हैं उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि बागेश्वर के विकास को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे।

Leave A Comment