Breaking News:

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026



उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 : राजधानी देहरादून में सबसे ज्यादा उम्मीदवार, वही सबसे कम चम्पावत में

 

देहरादून। उत्तराखंड में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। राज्य में 70 विधानसभा सीटों के लिए 750 प्रत्याशियों ने नामांकन करवा कर चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है। राज्य में देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 144 प्रत्याशियों ने नामांकन करवाया है। चंपावत जिले में सबसे कम प्रत्याशी मैदान में हैं। उत्तराखंड में धर्मपुर विधानसभा सीट नामांकन के लिहाज से सबसे ऊपर रही है। इस विधानसभा सीट पर 20 प्रत्याशियों ने नामांकन करवा कर चुनावी मैदान में लड़ाई को रोचक बना दिया है। दरअसल प्रदेश में 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। 28 जनवरी तक नामांकन की अंतिम तारीख रखी गई थी। लिहाजा नामांकन प्रक्रिया पूरी होने तक राज्य में 750 प्रत्याशियों ने विभिन्न विधानसभा सीटों से नामांकन करवाया है। जिलेवार बात करें तो देहरादून जिले में 144 प्रत्याशियों ने नामांकन करवाया है। चंपावत जिले में महल 16 ही प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। हालांकि देहरादून जिले में 10 विधानसभा सीटें हैं तो चंपावत जिले में मात्र दो विधानसभा सीटें हैं। उत्तरकाशी जिले की 3 विधानसभा सीटों के लिए 27 प्रत्याशियों ने नामांकन करवाया है। इसमें पुरोला में 7, यमुनोत्री 10 और गंगोत्री में 10 प्रत्याशियों ने ताल ठोकी है। चमोली जिले में 34 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। इसी तरह रुद्रप्रयाग जिले की 2 विधानसभा सीटों के लिए 27 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। टिहरी जिले की 6 विधानसभा सीटों के लिए 44 प्रत्याशियों ने नामांकन करवाया है। हरिद्वार जिले में सबसे ज्यादा विधानसभा सीट हैं। यहां की 11 विधानसभा सीटों के लिए कुल 131 प्रत्याशी मैदान में हैं। उधर पौड़ी गढ़वाल में कुल 57 प्रत्याशी मैदान में हैं। पिथौरागढ़ में 32 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। वहीं बागेश्वर में 20 और अल्मोड़ा में 57 प्रत्याशियों ने नामांकन करवाया है। कुमाऊं के ही नैनीताल जिले में 72 प्रत्याशी मैदान में हैं तो उधम सिंह नगर जिले में 89 प्रत्याशियों ने नामांकन करवाया है।

Leave A Comment