Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



उत्तराखंड : 18वां गवर्नस कप गोल्फ टूर्नामेंट 19 से 21 मई तक

 

नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने गुरूवार को राजभवन गोल्फ कोर्स में आयोजित कर्टेन रेजर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि 18वां गवर्नस कप गोल्फ टूर्नामेंट 19 से 21 मई तक आयोजित होगा। इस टूर्नामेंट में देश के विभिन्न क्षेत्रों से 125 गोल्फ प्रतिभाग कर रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि नैनीताल में पर्यटन को बढावा देने व महिला, युवाओं व आमजन की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित किया जाना ही टूर्नामेंट का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से नैनीताल सहित समूचे उत्तराखण्ड के पर्यटन को बढ़ावा मिलता है। राजभवन गोल्फ कोर्स का नैसर्गिक सौन्दर्य गोल्फरों की पसंदीदा जगह है। देश के विभिन्न भागों से यहां आने वाले खिलाड़ी गोल्फ खेलने के साथ ही उत्तराखण्ड की नैसर्गिक सुंदरता, यहां के पर्यटन स्थलों का अप्रत्यक्ष रूप से प्रचार-प्रसार भी करते हैं। राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन खेलो इंडिया की मुहिम को आगे बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि खेल हर एक व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है। विभिन्न चुनौतियों के कारण विगत तीन वर्षों से गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हो सका था। इस वर्ष टूर्नामेंट को लेकर सभी प्रतिभागियों में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि गोल्फ से स्कूली बच्चों को भी खेलों से जोड़ने के प्रयास किये गए हैं। विगत दिनों ही इंटर स्कूल गवर्नर गोल्फ कप का आयोजन किया गया, जिसमें कई स्कूलों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया, जिसमें बेटियों का भी अच्छा प्रतिनिधित्व रहा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में उत्तराखण्ड से राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी यहां का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्यपाल ने कहा कि इस वर्ष के गोल्फ टूर्नामेन्ट का रोचक पहलू है कि 06 वर्ष के बच्चे और 75 वर्ष तक के सुपर वेटरन प्रतियोगिता का हिस्सा बन रहे हैं। जो इस गोल्फ के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है। राज्यपाल ने इस दौरान टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर रहे 06 वर्ष के दो गोल्फर विजेन्द्र प्रताप सिंह तोमर और रूसांक सिजवाली से मिलकर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
राजभवन गोल्फ क्लब के कैप्टन कर्नल हरीश शाह ने बताया कि यह प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी। टूर्नामेंट में कुल 125 गोल्फर विभिन्न वर्गों में खेलेंगे जिनमें सुपर वेटरन, वेटरन, जनरल, लेडिज और जूनियर गोल्फर केटेगरी शामिल हैं। दिनांक 19 मई को प्रातः 8ः30 बजे राज्यपाल द्वारा टी ऑफ कर खेल का शुभारम्भ किया जायेगा। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, आईजी कुमाऊं मंडल डॉ निलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट, परिसहाय राज्यपाल मेजर तरुण कुमार, अमित श्रीवास्तव, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Leave A Comment