Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



उत्तराखंड : आयोग ने स्नातक स्तरीय परीक्षा, वन दरोगा और सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा की रद्द

 

देहरादून। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने तीन भर्तियों स्नातक स्तरीय परीक्षा, वन दरोगा और सचिवालय रक्षक भर्ती को रद्द कर दिया है। अब इन भर्तियों की मार्च 2023 में दोबारा से लिखित परीक्षा होगी। इसमें पूर्व में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा। नए अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका नहीं मिलेगा। पेपर लीक में लगभग चार सौ से अधिक अभ्यर्थियों को आयोग की भर्तियों में प्रतिबंधित किया जाएगा। सात अन्य भर्तियों पर आयोग ने शासन से विधिक राय मांगी है।  अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्ताेलिया ने पेपर लीक व नकल विवादों में घिरी भर्तियों पर लिए गए फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भर्तियों की जांच के लिए गठित एसटीएफ ने पाया कि परीक्षा से पहले पेपर लीक कर अभ्यर्थियों को नकल कराई गई। इस पर आयोग ने स्नातक स्तरीय, वन दरोगा, सचिवालय रक्षक पदों की परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने का निर्णय लिया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, कला, व्यायाम, गृह विज्ञान, वाणिज्य, संगीत, उर्दू, पंजाबी, बंगाली विषय में एलटी शिक्षकों के 1431 पदों के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आठ अगस्त 2021 को लिखित परीक्षा कराई थी। परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद आयोग ने 590 अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यापन भी कर दिया था। पेपर लीक विवादों में आने के बाद चयन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। आयोग ने एलटी समेत आठ भर्तियों की जांच के लिए पूर्व आईएएस एसएस रावत की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति गठित की थी। समिति की रिपोर्ट सौंपने के बाद आयोग ने विधिक राय लेकर एलटी भर्ती को क्लीन चिट दी है।

Leave A Comment