Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



उत्तराखंड : भारी बरसात के बाद 500 के आसपास सड़कों के बंद होने से मुसीबतें बढ़ी

देहरादून। राज्य के कई जिलों में बीती रात से ही झमाझम बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते नदियां नाले उफान पर हैं। जिससे चारों ओर भय का वातावरण है। वही बारिश के कारण तमाम राष्ट्रीय राजमार्गों और सड़कों पर हो रही भूस्खलन की घटनाओं के कारण बद्रीनाथ और केदारनाथ यात्रा भी बाधित है। राज्य के 5 जिलों में आज स्कूल बंद रहे। प्रशासन द्वारा नदियों व नालों से दूर रहने की अपील की गई है। बीती रात से चमोली और उत्तरकाशी तथा पौड़ी में भारी बारिश का दौर जारी है। जिसके कारण अलकनंदा, पिंडर और सरयू नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पिंडर नदी क्षेत्र में आए नारायण बगड़ और बाजार को खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन द्वारा लोगों से घरों को खाली कराया जा रहा है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा जा रहा है पिंडर नदी के प्रवाह को देखकर लोग दहशत में हैं। उधर थराली में प्राणवती नदी किनारे बसे लोगों को खतरे की जद में ले लिया है। लोग अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर हैं यहां कई घर धराशाई होने की कगार पर है। एन एच 94 पर कई जगह मलवा आने से हाईवे पर यातायात ठप हो गया वहीं एनएच 58 पर भी तोता घाटी के पास भारी मलवा आने से ऋषिकेश गंगोत्री मार्ग बंद हो गया है। उधर चमोली में लामबगड़ में पागल नाले के पास भारी भूस्खलन से यातायात पूरी तरह से बंद हो गया है। कोटद्वार से प्राप्त समाचार के अनुसार दुगड्डा जाने वाली सड़क बीते 5 दिनों से बंद पड़ी है जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है। पौड़ी में भारी बारिश के चलते एक मकान का पुस्तक गिर जाने से घर को खाली कर लिया गया है। उधर रुद्रप्रयाग से मिली खबर के अनुसार केदार धाम पैदल मार्ग भी मलवा आने से कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है तथा उत्तरकाशी से प्राप्त समाचार के अनुसार यहां गंगा उफान पर है तथा गंगा घाटों के जलमग्न होने की खबरें हैं राज्य में हो रही भारी बारिश के कारण तमाम नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे सहित छोटी बड़ी 500 के आसपास सड़के किसी न किसी वजह से बंद हो चुकी है जिसके कारण पहाड़ पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पेयजल और बिजली की लाइनों को टूटने से लोगों को कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ रही है। तथा कई क्षेत्रों में खाघ संकट पैदा हो गया है। मौसम विभाग द्वारा कल तक राज्य में भारी और भारी से भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है आसमान से बरस रही इस आफत से भले ही लोगों के जीवन पर संकट के बदले मंडरा रहे हो लेकिन उन्हें अभी इससे राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है।

Leave A Comment