Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



उत्तराखंड : भाजपा ने जी 20 की पहली बैठक के सफल आयोजन के लिए सरकार को बधाई दी

 

देहरादून। भाजपा ने जी 20 की पहली बैठक के सफल आयोजन कर पीएम मोदी के विश्वास पर खरा उतरने के लिए सरकार एवं समस्त प्रदेशवासियों को बधाई दी है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, स्वास्थ्य, वन एवं पर्यावरण के विषयों पर हुए मंथन से बनने वाली नीतियां वसधैव कुटमकुम्भ के साथ स्वयं प्रदेश के लिए भी कल्याणकारी होंगी। रामनगर में सम्पन्न 3 दिवसीय जी-20 सम्मिट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने कहा, विशेषज्ञों ने महामारी और इसी तरह के संक्रमण से लड़ने और उसकी रोकथाम के लिए पूर्वानुमान की योजनाओं पर जो चर्चा हुई है वह हमारे देश और प्रदेश के स्वास्थ्य कार्यक्रम के संयोजन एवं संचालन में भी लाभकारी साबित होगी। साथ ही देश-विदेश के वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने मानव, पशु और वाइल्ड लाइफ की सर्विलासिंग और आपसी समन्वय को लेकर जो अनुभव साझा किये, वह उत्तराखंड जैसे वन और वन्यजीव बहुल प्रदेश के बेहद मददगार साबित होंगे।
श्री भट्ट ने विपक्ष समेत नकारात्मक राय रखने उन तमाम लोगों के उन प्रतिक्रियाओं को भ्रम फैलाने वाला बताया जिसमे जी-20 बैठक के लिए विभिन्न देशों के मंत्रियों के प्रदेश में आने के बजाय औपचारिता के लिए कुछ अधिकारी भेजेने की बात कही जा रही है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, ऐसे लोग राजनीति, नेतागिरी और नकारात्मकता से आगे सोच ही नही सकते है। उन्हें शायद जानकारी नही है कि दुनिया भर में नीति निर्माण व निर्धारण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका संबंधित विषयों के शीर्ष अधिकारियों व विशेषज्ञ सलाहकारों की होती है और इस सम्मिट में स्वास्थ्य, पर्यावरण, वन्य जीव आदि तमाम विषयों से जुड़े विभिन्न देशों के नीति निर्धारक सलाहकार शामिल हुए है। श्री भट्ट ने कहा, हमारी सरकार द्वारा भव्य आयोजन व शानदार मेहमाननवाजी और उसपर रामनगर के आसपास कार्बेट पार्क व पर्यावरणीय सौंदर्य से विदेशी डेलीगेट बेहद प्रभावित हुए हैं । लिहाजा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन एवं जैव विविधता का लाभ हमे मिलना तय है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा, आगे ऋषिकेश में होने वाले अन्य दो बैठकों से अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर हमारी पहचान का और अधिक बढ़ना तय है।

Leave A Comment