Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



उत्तराखंड : जल्द होगा कैबिनेट विस्तार व दायित्वों का बंटवारा

 

हरी झंडी का इंतजार

देहरादून। सूबे की धामी सरकार में खाली पड़े चार मंत्री पदों को जल्द भरा जा सकता है, वहीं दायित्व मिलने की उम्मीद लगाए बैठे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की मुराद भी जल्द पूरी होने वाली है। अगर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की बात का भरोसा करें तो कर्नाटक चुनाव के निपटते ही यह काम कर दिया जाएगा। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का कहना है कि इस मुद्दे पर लंबे समय से काम किया जा रहा था जो पूरा हो चुका है। उनका कहना है कि पार्टी के तमाम शीर्ष नेता अब तक कर्नाटक के चुनाव में व्यस्त थे जिसके कारण इस काम को नहीं किया जा सका है। उनका कहना है कि अब चुनाव निपट चुका है और बहुत जल्द ही राज्य कैबिनेट का विस्तार कर दिया जाएगा, उनका कहना है कि तीन मंत्री पद पहले से खाली थे जबकि एक पद परिवहन व समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद खाली हुआ है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द सभी चारों मंत्री पद भर दिए जाएंगे। दायित्वों के बंटवारे के बारे में भी उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जल्द ही दायित्व भी बांट दिए जाएंगे क्योंकि राज्य में अभी रिक्त हुए एक मंत्री पद से राज्य में उपचुनाव भी होना है। इससे पहले यह सभी काम निपटा लिए जाएंगे। उनका कहना है की इस पर सारा होमवर्क कर लिया गया है। पार्टी ेके समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। सारा काम पूरा हो चुका है बस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा हरी झंडी दिखाये जाने की देरी है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी हालांकि पार्टी के बड़े नेता कई बार कैबिनेट विस्तार और दायित्व वाटे जाने को लेकर इस तरह की बातें करते आए हैं कि जल्द ही कैबिनेट विस्तार व दायित्व बांटने का काम किया जाएगा लेकिन 2024 के चुनाव से पूर्व हर हाल में पार्टी को यह करना ही है। देखना होगा कि इसमें अभी कितना समय और लगता है या फिर जैसा गौतम दुष्यंत कह रहे हैं कर्नाटक चुनाव परिणाम के तुरंत बाद यह संभव हो जाएगा।

Leave A Comment