Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



उत्तराखण्ड के सीमान्त क्षेत्र में चीनी घुसपैठ देश के लिए गम्भीर चिंता का विषयः करन माहरा

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने उत्तराखण्ड प्रदेश के सीमान्त जनपद उत्तरकाशी की सीमा पर चीन द्वारा किये जा रहे निर्माण पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि सीमान्त क्षेत्रों में चीनी घुसपैठ देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा एवं गम्भीर चिंता का विषय है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि आज देश की सीमायें सुरक्षित नहीं हैं। चीन को लाल आंख दिखाने की बात करने वाले आज उनके सामने नतमस्तक होकर क्लीन चिट दे रहे हैं जबकि चीन आज भी हमारी जमीन पर काबिज है तथा लगातार सीमाओं पर भारत की सीमा पर घुसपैठ कर रहा है जिसका ताजा उदाहरण उत्तराखण्ड प्रदेश के सीमान्त जनपद उत्तरकाशी के समीप भारतीय सीमा में चीनी घुसपैठ एवं निर्माण कार्य हैं। उन्होंने कहा कि सीमाओं पर पड़ोसी देश भारत की सीमाओं पर घुसपैठ कर रहे हैं वहीं सत्तरूढ़ भाजपा अपनी राजनैतिक महत्ताकांक्षा के लिए देश के अन्दर का सामाजिक सद्भाव बिगाड कर धु्रवीकरण कर बंटवारे की राजनीति को हवा देकर देश में डर का माहौल बना रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज भारत की अक्षुण्णता और भूभागीय अखंडता को भी तोड़ा जा रहा है। चीन लद्दाख से लेकर अरूणाचल प्रदेश तक भारत की सीमा में न सिर्फ 2000 किलोमीटर घुसा है, बल्कि स्थाई सैन्य इन्फ्रसस्ट्रक्चर के साथ-साथ पूरी रिहाइशी काॅलोनियां भी बना रहा है और सत्ताधीश आंख मूंदकर बैठे हुए हैं। इतना ही नहीं सरहदों के साथ-साथ चीन से व्यापार की हदें भी पार करा दी गई हैं। आजाद भारत के इतिहास में सबसे अधिक 100 बिलियन डाॅलर का आयात कर भारत के एम.एस.एम.ई. सेक्टर को तबाह किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि 56 इंच का सीना तथा एक सिर के बदले दस सिर काटकर लाने वाले हमारे देश के प्रधानमंत्री पाकिस्तान जाकर बिरयानी खाते हैं तथा पाकिस्तानी मीडिया उनका गुणगान करता है। उन्होंने कहा कि भारत-चीन सीमा पर लम्बे समय से तनाव की स्थिति बनी रहती है, परन्तु भारत सरकार पड़ोसी देश की चाल समझने में पूरी तरह नाकाम रहा है जिसकी कीमत हमें गलवान घाटी में 20 सैनिकों की शहादत से चुकानी पड़ी थी। आज फिर भारत चीन सीमा पर वहीं स्थिति बनी हुई है तथा चीन लगातार देश की सीमाओं में घुसपैठ कर रहा है। देश के वीर सैनिक शहादत दे रहे हैं परन्तु भाजपा सरकार अपने प्रचार-प्रसार तथा धर्म के नाम पर लोगों के बीच वैमनस्यता बढ़ा कर राजनैतिक रोटियां सेकने में लगी हुई है।

Leave A Comment