Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



उत्तराखंड : खेल जगत में नाम रोशन करने वाले गोल्ड मेडलिस्ट छात्र राघव और सुहानी हुए सम्मानित

 

देहरादून | मानवाधिकार एवम सामाजिक न्याय संगठन द्वारा उत्तर प्रदेश उत्तराखंड का नाम खेल जगत में रोशन करने वाले एवम विभिन्न जगह सम्मानित होने पर नोबल पब्लिक स्कूल गढ़ रोड मेरठ की छात्र-छात्राओं द्वारा स्कूल के गोल्ड मेडलिस्ट छात्र राघव और सुहानी को पदम श्री से सम्मानित डॉक्टर बीके एस संजय द्वारा राज्य का नाम बढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया | मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉक्टर साहब ने जानकारी दी राघव ने हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर स्केटिंग में दो गोल्ड मेडल प्राप्त किये थे और यूपी की जूनियर महिला टीम से नोबल पब्लिक स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा सुहानी ने उत्तर प्रदेश रोलर डरबी में यूपी जूनियर महिला टीम इवेंट में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय और उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का नाम रोशन किया।इस मोके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन बताया कि दोनों बच्चों की प्राथिमक शिक्षा उत्तराखंड के देहरादून शहर के हिल ग्रेंज स्कूल में हुई है उन्होंने बताया की प्रतियोगिता में अलग-अलग राज्यों की चार टीमों ने प्रतिभागिता की । छात्रा सुहानी ने दो बार की विजेता महाराष्ट्र टीम को पराजित करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया। की टीमों ने हिस्सा लिया । जिसमें यूपी की टीम से सुहानी के साथ 14 अन्य खिलाड़ी मेरठ, अलीगढ़, बिजनौर, नोएडा की छात्राएं थी। जिसमे यूपी की टीम ने तमिलनाडु की टीम को 100 पॉइंट से पछाड़ दिया। इसके बाद दूसरे मैच में यूपी की बालिका वर्ग टीम ने दो बार की विजयी महाराष्ट्र टीम को 25/40 पॉइंट से हराया। तीसरा मैच यूपी टीम का उड़ीसा से था, जिसे हराकर यूपी टीम ने पुनः विजय प्राप्त की। डरबी ऐसा अमेरिकन खेल है जिसमें 15 खिलाड़ियों द्वारा खेल को पूरा किया जाता है।जिसमें पांच खिलाड़ी एक ही जगह एक रिंक पर होते हैं। यह एक ऐसा चुनौती भरा खेल है जिसमें एक जैमर को दूसरी टीम की चेन को ब्रेक करके गति के साथ आगे बढ़कर स्कोर पॉइंट हासिल करने होते हैं। इस अवसर पर देहरादून के प्रथम नागरिक माननीय मेयर सुनील उनियाल गामा ने बच्चो की प्रशंसा करते हुए कहा यह अत्यंत हर्ष का विषय है। दोनों विजेताओं को गोल्ड मेडल और संगठन द्वारा भी प्रशस्ति पत्र दिया जा रहा है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की महानगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मधु जैन जी ने कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद किया और सभी लोगों से अपील की कि यह बच्चे ही हमारे देश का भविष्य है और यह कहीं ना कहीं इनके अंदर भी कोई ना कोई प्रतिभा छिपी होती है जिसको निकालने के लिए बच्चों के साथ साथ उनके अभिभावकों भी लगना पड़ता है मैं नमन करती हूं वैसे माता-पिता का जो अपने बच्चों के साथ लगे हुए हैं और कहीं ना कहीं अपने राज्य का नाम और समाज का नाम ऊंचा कर रहे हैं । इस मौके पर प्रदेश सलाहकार राजकुमार तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष लच्छू गुप्ता कुलदीप विनायक जितेंद्र डंडोना रेखा निगम विशंभर नाथ बजाज घनश्याम वर्मा मेजर प्रेमलता वर्मा पंडित सतपति पीएल सेठ अनिल वर्मा गीता वर्मा मौजूद रहे।

Leave A Comment