Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



उत्तराखण्ड को मिलेगी वेलनेस टूरिज्म के रूप में पहचान

 

देहरादून। उत्तराखण्ड में वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योग, वेलनेस व पंचकर्म सेंटर को एक प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए आयुष विभाग और पर्यटन विभाग मिलकर काम कर रहा है। इस क्रम में आयुर्वेद व युनानी सेवा के निदेशालय में आयुष वेलनेस केंद्र, योग केंद्र, पंचकर्म एवं स्पा आदि के मानक निर्धारण हेतु शासन द्वारा गठित समन्वय समिति द्वारा हितधारकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। उपरोक्त बैठक में यूटीडीबी की अपर निदेशक पूनम चंद ने राज्य में वेलनेस, योग व पंचकर्म केंद्र आदि के मान‌क निर्धारित किए जाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में आयुष विभाग के निदेशक प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उत्तराखण्ड में वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योग, वेलनेस व पंचकर्म सेंटर को एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए आयुष विभाग ने एक पोर्टल तैयार किया है। इससे प्रदेश भर के योग, वेलनेस और पंचकर्म सेंटर की जानकारी एक क्लिक में आसानी से मिल सकेगी। आयुष विभाग के अधिकारियों द्वारा उक्त पोर्टल पर योग, वेलनेस और पंचकर्म केंद्रों को पंजीकरण करने की प्रक्रिया के बारे में बताया एवं हितधारकों द्वारा सुझाव मांगें गए।
यूटीडीबी की अपर निदेशक पूनम चंद ने कहा कि उत्तराखण्ड में वेलनेस, योग व पंचकर्म की अपार संभावनाएं हैं। इसको ध्यान में रखते हुए विभाग पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के निर्देशन पर लगातार काम कर रहा है। इसी क्रम में ‌आयुष विभाग के साथ मिलकर तैयार किए पोर्टल के माध्यम से राज्यभर के योग, पंचकर्म और वेलनेस सेंटरों का रजिस्ट्रेशन होगा और इनकी नियमित निगरानी भी की जा सकेगी। इसका सीधा लाभ इस क्षेत्र से जुड़े लोगों व देश-दुनिया से उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटकों को मिलेगा। इसके साथ ही इन सेंटरों का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवन शैली और रोगमुक्त शरीर हेतु प्रेरित करना है। वेलनेस सेंटरों पर लोगों को स्वस्थ रहने के लिए किए जाने वाले उपायों की भी जानकारी दी जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ऋ‌षिकेश को अंतरराष्ट्रीय योग हब बनाए जाने हेतु की गई घोषणा के संबंध में भी हितधारकों से चर्चा करने के साथ सुझाव मांगे गए। बैठक में राज्य व देशभर के हितधारकों ने व्यक्तिगत व ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया।

Leave A Comment