Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



उत्तराखंड : महानिदेशक वंशीधर ने किया विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण

 

देहरादून। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी द्वारा शनिवार को आदर्श राजकीय इण्टर कालेज मालदेवता, राजकीय इण्टर कालेज भगद्वारीखाल के साथ ही प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सरखेत का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। महानिदेशक द्वारा आदर्श राजकीय इण्टर कालेज मालदेवता में शिक्षक उपस्थिति पंजिका अपूर्ण पाये जाने पर प्रभारी प्रधानाचार्य को उपस्थिति पंजिका को पूर्ण करने के निर्देश दिये गये साथ ही निर्देशित किया गया कि जिन शिक्षकों के अवकाश प्रार्थना पत्र नहीं हैं उन पर कार्यवाही की जाये। उन्होंने विद्यालय के शैक्षिक कार्यों का भ्रमण के समय विज्ञान विषय के अध्यापकों को निर्देशित किया गया कि विद्यालय में उपलब्ध प्रयोगशाला का उपयोग बच्चों को प्रयोगात्मक कार्यों के लिये किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रभारी प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को निर्देश दिया कि विद्यालय में समय पर उपस्थित होकर शिक्षण कार्य करना सुनिश्चित करें। पुस्तकालय की पुस्तकों के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की कर उन्होंने छात्र छात्राओं को पुस्तकालय से पुस्तकें उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए। महानिदेशक द्वारा प्रार्थना होने के उपरान्त भी कुछ बच्चे विद्यालय में विलम्ब से पहुंच रहे थे साथ ही विद्यालय में प्रथम वादन में ‘आनन्दम‘ की कक्षाएं संचालित नहीं की जा रही थीं इस स्थिति को असंतोषजनक बताते हुए महानिदेशक द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून को निर्देश दिए गए कि प्रधानाचार्य, राजकीय इण्टर कॉलेज मालदेवता से इस संदर्भ में स्पष्टीकरण लिया जाये साथ ही विद्यालय में व्यवस्थायें सुधारे जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जायें।
महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा द्वारा शिक्षकों के साथ शैक्षिक संवाद किया गया, जिसमें सभी शिक्षकों से अपेक्षा की गयी कि राजकीय विद्यालयों में छात्र छात्राओं के नामांकन में वृद्धि की जाये। इस हेतु प्रधानाचार्य से लेकर शिक्षकों, कर्मचारियों को योगदान देना होगा। विद्यालयों के भौतिक रखरखाव के लिए भी सभी को सचेत होना होगा। ऑनलाईन सम्बन्धित सूचनाओं यथा यू डायस, छात्र विवरण, ऑनलाईन प्रशिक्षण को समय पर पूर्ण करना होगा ताकि पी0जी0आई0 आंकलन में प्रदेश की स्थिति संतोषजनक हो।

Leave A Comment