Breaking News:

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026



उत्तराखंड : एमडीडीए सीलिंग कार्यवाही के विरुद्ध प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

देहरादून | मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा राजपुर रोड पर मसूरी डायवर्सन से लेकर राजपुर तक स्थित कैफ़े और रेस्टोरेंट के संचालको और 500 से अधिक कर्मचारियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को एक ज्ञापन भेजा गया है। ज्ञापन पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष ने भरोसा दिलाया है की वह इस ज्ञापन को प्रधानमंत्री तक पहुचाएंगे और इस पर उचित कार्यवाही की जाएगी। इस ज्ञापन में बताया गया हैं कि देहरादून में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा पार्किंग न होने के कारण और अन्य बेबुनियाद कारणो का हवाला देते हुए इन कैफ़े की सीलिंग की गयी है। युवा उद्यमियों का कहना है कि 17 से अधिक कैफ़े के संचालक अन्य प्रदेशो से अपनी नौकरी छोड़कर देहरादून में उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत के प्रोत्साहन पर अपना व्यापार करने देहरादून वापिस आये है और बैंको और विभिन्न स्त्रोतों से कर्ज़ा लेकर व्यापार करने की कोशिश कर रहे है और अभी कई सौ उत्तराखंड के लोगो को रोज़गार दे रहे है परन्तु प्रदेश सरकार और अफसरशाही का उनको कुछ भी साथ नहीं मिल रहा है। ज्ञापन में लिखा गया है कि यह सभी कैफ़े 60 फ़ीट से अधिक चौड़ी सड़क पर निर्मित है और कोई भी गाडी सड़क पर पार्क नहीं होती है। कैफ़े के संचालको का कहना है कि उन्होंने गार्ड भी रखा हुआ है जो पार्किन सही से करवाते है। ज्ञापन देने आये सचालक और करीब 800 के करीब प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कर्मचारी मायूस दिख रहे थे और उन्होंने ज्ञापन में लिखा है कि यदि प्रदेश सरकार उनकी मदद नहीं करती और उद्यमिता की तरफ यही रवैया अपनाती है तो उनके पास उत्तराखंड से भारी क़र्ज़ लेकर अन्य प्रदेशो या अन्य देश में जाकर बसने के सिवा कोई और विकल्प नहीं बचेगा। ।इस बात को भी उठाया गया कि मीडिया में विभाग द्वारा या अन्य किसी स्त्रोत द्वारा यह सूचना दी गयी कि कैफ़े अयाशी का अड्डा है जो बिलकुल निराधर है उनका कहना है कि इन कैफ़े और रेस्टोरेंट में विश्वस्तरीय क्यूज़ीन के साथ उत्तराखंडी खाना परोसा जाता है और किसी में भी शराब नहीं परोसी जाती है। यहाँ देहरादून की नहीं बल्कि अन्य प्रदेशो से लोग आते है और यह कैफ़े पूरे भारत में देहरादून की एक अलग पहचान बनाते है। ।युवा उद्यममियों ने कहा है कि वह तो प्रधानमंत्री जी के प्रेरणा पर अपने प्रदेश उत्तराखंड वापिस आये और प्रदेश के अन्य लोगो को रोज़गार भी दिया परन्तु सरकार के इस रवैये से उन्हें सिर्फ मायूसी ही हाथ लगी। युवा उद्यमियों का कहना है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि उनकी बात पर प्रधानमंत्री जी संज्ञान लेंगे और उत्तराखंड के युवा उद्यमियों को ज़मीनी स्तर पर रोज़गार के अवसर पैदा करने के लिए मनको में छूट के साथ साथ सुविधाएं भी देंगे।

Leave A Comment