Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



उत्तराखंड में है रोमांच के दीवानों के लिए बहुत कुछ

देहरादून। उत्तराखंड के कुमाऊं इलाके की अद्भुत खूबसूरती के बीच चीड़, बलूत और देवदार के पेड़ों से घिरी सात मीठे पानी की झीलों को मिलाकर बना सत्ताल एक अछूता इलाका है। सत्ताल अपने हरे-नीले रंग वाले पानी के लिए मशहूर है, जो आत्म अनुभूति के लिए आने वालों को ध्यान और परमानंद की स्थिति में पहुंचा देता है। उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने अब इस सुरम्य क्षेत्र में आने वाले रोमांच के दीवानों के लिए एक नई पहल की है। सत्ताल के बिल्कुल साफ पानी के ऊपर ज़ोरबिंग (इंसान को अंदर बिठाने वाली रबर की पारदर्शी विशालकाय गेंद)  बच्चों और वयस्कों दोनों को समान रूप से पसंद आ रही है। यों तो उत्तराखंड हिमालय अपने मनोरम दृश्यों और दूर-दराज वाली झीलों, नदियों, संरक्षित जीवमंडल और केदारनाथ और बद्रीनाथ जैसे तीर्थस्थलों की अद्भुत सुंदरता के लिए मशहूर है, लेकिन उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था के लिए पर्यटन काफी महत्वपूर्ण है। चूंकि कोरोना काल के बाद पर्यटन और यात्राओं को फिर से शुरू किया जा रहा है, इसलिए राज्य अब रोमांचकारी पर्यटन पर नए सिरे से ध्यान देने के साथ पर्यटकों को दी जानी वाली अपनी तमाम पेशकशों का विस्तार करने का प्रयास कर रहा है।

सत्ताल में ज़ोरबिंग की तरह, मसूरी, ऋषिकेश और नैनीताल के प्राचीन आवासों में एड्रेनेलाइन यानी जबर्दस्त रोमांच के दीवाने के लिए एक और एक्शन से भरपूर गतिविधि सामने आ रही है। अब पर्यटक यहां पर एक नए अवतार में जिपलाइनिंग के रोमांच का अनुभव कर सकते हैं, जिसमें दो ऊंची पहाड़ियों के बीच एक ज़िपलाइन पर साइकिल चलाने का मौका मिलेगा और पैरों के नीचे बर्फ से ढके पहाड़ों को देखकर आंखें हैरान और दिल की धड़कनें परेशान करने वाली हो सकती हैं। वहीं, ऋषिकेश जैसा शांत शहर रोमांच के ग्राफ को कई पायदान ऊपर ले जा रहा है। अगर ज़िपलाइनिंग और बेहद लोकप्रिय रिवर राफ्टिंग, कयाकिंग और बंजी जंपिंग डेयरडेविल्स (रोमांच चाहने वालों) की भूख को शांत करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं, तो यहां अब पर्यटकों को बेहद विशालकाय झूले पर झूलने का मौका मिल सकता है, जिस पर बैठकर झूलना यानी सातवें आसमान की सैर करने जैसा है। खुली वादियों के बीच बने इस विशालकाय झूले पर बैठकर झूलना कमजोर दिल वालों का खेल नहीं है।

Leave A Comment