Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026



उत्तराखंड : नए साल के लिए लगने लगा पर्यटकों का जमावड़ा

 

कौसानी। पुराने वर्ष को विदाई और नए वर्ष के स्वागत के लिए कौसानी में देसी-विदेशी पर्यटकों का जमवाड़ा लगने लगा है। होटल, रेस्टोरेंट आदि में लगभग 30 प्रतिशत तक बुकिंग हो गई है। 25 से 31 दिसंबर को यहां जश्न का जैसा माहौल रहेगा। पर्यटक यहां से हिमालय की लंबी श्रृखंला का दीदार करेंगे। जनवरी का पूरा महीना पर्यटकों की यहां चहल-कदमी रहेगी। जिसके लिए होटल, रेस्टोरेंट, शाल फैक्ट्री आदि व्यापारियों ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। कौसानी में पिछले दो वर्ष तक कोरोना के कारण चहल-पहल कम रही है। इस वर्ष पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी है। कौसानी से हिमालय का विहंगम दृश्य अति सुंदर दिखता है। कौसानी की खूबसूरती पर चार-चांद लगाता है। पर्यटक ट्रेकिंग के लिए पिनाक, वृद्ध पिनाक, गोपाल कोर्ट, दीपा माई मंदिर, पिंगलेश्वर महादेव मंदिर, नागर टी-स्टेट के अलावा चाय के बागान आदि स्थानों का भ्रमण कर सकेंगे। बैजनाथ मंदिर में शिव परिवार के दर्शन करेंगे। यहां कृत्रिम झील पर नौकायन का आनंद भी ले सकेंगे। रुद्रधारी महादेव मंदिर में झरना उनके आकर्षित करेगा। शाल फैक्ट्री के अलावा महात्मा गांधी की तपस्थली अनासक्ति आश्रम भी जा सकेंगे। इधर, पर्यटन व्यवसाय बढ़ने की उम्मीद है। पर्यटकों को स्वागत के लिए कुमाऊंनी व्यंजन परोसे जाएंगे। होटल ऐसोसिएशन के सचिव गजेंद्र मेहरा ने बताया कि पर्यटकों के लिए पहाड़ी व्यंजनों में मडुवे की रोटी, गहत की दाल, पहाड़ी रायता, भट के डुबके, भट्ट की चुरकानी आदि का इंतजाम किया गया है। हेरिटेज रिसोर्ट के नंदन सिंह ने बताया की पर्यटकों के लिए बोनफायर और पहाड़ी म्यूजिक के साथ ही कुमाऊंनी व्यंजनों को प्रमुखता से परोसा जाएगा। कौसानी शाल व्यापारी गिरीश कांडपाल ने कहा कि पर्यटकों के अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है। व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। कौसानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। होटल, रेस्टोरेंट आदि में नए वर्ष के जश्न के लिए विशेष व्यवस्थाएं हो रही हैं। पर्यटकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

Leave A Comment