Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



उत्तराखंड : पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ पत्रकारिता को देश और समाज हित में बेहद जरूरी

काठगोदाम | काठगोदाम (नैनीताल) उत्तराखण्ड के मीडियाकर्मियों की राज्यस्तरीय प्रमुख पंजीकृत संस्था नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के जिलास्तरीय सम्मेलन में पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ पत्रकारिता को देश और समाज हित में बेहद जरूरी बताया गया। सम्मेलन में इस बात जोर दिया गया कि अपने हित साधन के लिए ‘पत्रकारिता’ और ‘संगठन’ में शामिल होने वालों के साथ सख्त रूख अपनाया जाना चाहिए। तथा ऐसे तथाकथित पत्रकारों को मीडिया संस्थानों और संगठनों से बाहर किया जाना चाहिए जो ‘पत्रकार’ और ‘पत्रकारिता’ के चरित्र से प्रतिकूल आचरण कर रहे हैं।

काठगोदाम स्थित राज्य अतिथिगृह के सभागार में यूनियन के संरक्षक त्रिलोक चन्द्र भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में जिलेभर से बड़ी संख्या में आये पत्रकारों के शिरकत कर पत्रकारिता के क्षेत्र में आने वाली समस्याओं पर अपने विचार व्यक्त करते हुए अनेक सुझाव साझा किये। उन्होंने कहा कि कुछ तथाकथित स्तरहीन लोग अपने निहित स्वार्थों के लिए अलग-अलग संगठन बनाकर पत्रकारों को गुमराह करने साथ हमारी एकता को कमजोर हो रहे हैं। कहा गया कि मीडियाकर्मियों के हितों के संरक्षण के लिए आज एकजुटता के साथ सामूहिक रूप से सैद्धांतिक लड़ाई लड़ने की जरूरत है और ऐसे लोगों को दरकिनार किया जाना चाहिए, जो गरिमापूर्ण आचरण और व्यवहार नहीं कर रहे हैं।  इस अवसर पर आगामी माह रूद्रपुर (जनपद उधमसिंहनगर) में आयोजित होने वाले यूनियन के द्विवार्षिक महाधिवेशन पर भी चर्चा हुई। यह निर्णय लिया कि जनपद से बड़ी संख्या में यूनियन प्रतिनिधि महाधिवेशन में प्रतिभाग करेंगे। उपस्थित सभी सदस्यों और राज्य की सभी इकाइयों से यह अपेक्षा की गई कि महाधिवेशन की व्यवस्थाओं के लिए यथासंभव यथाशक्ति योगदान करें। सम्मेलन में सपष्ट रूप से कहा गया कि जो व्यक्ति देश और समाजहित में संगठन की सेवाभावना, विचारधार और अनुशासनबद्ध के साथ कदमताल करने को तैयार हैं वही लोग संगठन में रहें।
इस अवसर में यूनियन की जिलाध्यक्ष दया जोशी द्वारा यूनियन की जनपद इकाई की सक्रियता और सशक्तता के लिए कई पदांं का समायोजन और पुनर्गठन कर दूसरे सदस्यों को नई जिम्मेदारियों दी गई जिसमें जिला इकाई में पूरन रूवाली को महासचिव, सुरेन्द्र सिंह मौर्य को सचिव, ईश्वरी दत्त भट्ट कोषाध्यक्ष, बसंत बल्लभ जोशी को संगठन मंत्री, शंकरदत्त पाण्डे को प्रचार मंत्री, हेमचन्द्र लोहनी को संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया। जबकि भानू प्रताप बोरा की जगह आनन्द कुमार बत्रा को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सम्मेलन में कृषि पत्रकारिता के लिए पत्रकार एवं प्रगतिशील किसान नरेन्द्र मेहरा और पत्रकारिता के लिए वयोवृद्ध वरिष्ठ पत्रकार धर्मानन्द खोलिया को सम्मानित किया गया।

Leave A Comment