Breaking News:

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026



उत्तराखंड : प्रदेश में अब तक 91 हजार राशन कार्ड हुए है सरेंडर

 

rashan-card

टिहरी। मंत्री खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, खेल एवं युवा कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, उत्तराखण्ड सरकार रेखा आर्य द्वारा आज विकास भवन सभागार, नई टिहरी में आयोजित ‘‘सुविधाजनक राशन कार्ड एवं उज्जवला योजना के अन्तर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम‘‘ में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। मंत्री द्वारा दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया तथा उज्जवला गैस कनेक्शन के 09 पात्र लाभार्थियों को गैस कनेक्शसन तथा तहत 25 राशन कार्डधारकों को सुविधाजनक राशन कार्ड वितरित किये गये। मंत्री ने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सुविधाजनक कार्ड बनने से सुरक्षा की दृष्टि से तथा डुप्लीकेसी से बचाने में यह कार्ड सहायक सिद्ध होगा। यह यूनिक कार्ड होगा, इसके इलैक्ट्रोनिक/डिजिटल रूप में होने तथा इसमें यूनिक नम्बर कोड होने के कारण इसका उपयोग पूरे भारत में कही भी किया जा सकेगा। कहा कि पूरे प्रदेश में लगभग 24 लाख राशन कार्ड धारक है, जिनमंे से लगभग 12 लाख को डिजिटल कर लिया गया है तथा शेष को डिजिटल करने का कार्य गतिमान है। इसके लिए 31 जुलाई, 2022 तक लक्ष्य दिया गया है, लगातार इसकी समीक्षा की जा रही है। कहा कि अपात्र राशनकार्ड धारकों से राशन कार्ड वापस करवाने हेतु एक अभियान चलाया गया तथा प्रदेश में लगभग 91 हजार राशन कार्ड सरेंडर हुए हैं। उन्होंने सरकार को सहयोग करने और पात्र व्यक्तियों को ही खाद्य सामाग्री एवं अन्य लाभ दिये जाने हेतु सभी का धन्यावाद ज्ञापित किया। मंत्री ने निर्देशित किया कि राशनकार्ड आंवटित करते हुए यह ध्यान रखा जाये कि जिस-जिस गांव से अपात्र कार्ड सरेंडर हुए हैं, उन्हीं गांव में प्राथमिकता के साथ पात्र व्यक्ति को राशन कार्ड देना सुनिश्चित करें, यदि उस गांव में पात्र व्यक्ति नहीं है, तो तत्पश्चात् न्याय पंचायत, ब्लॉक स्तर पर कार्ड आंवटित करना सुनिश्चित करें, जनपद में सरेंडर अपात्र कार्डों के सापेक्ष जनपद के पात्र लोगों को ही राशन कार्ड उपलब्ध करायें जायें। कहा कि अपात्र राशन कार्ड सरेंडर की अंतिम तिथि 30 जून, 2022 थी, अब अगर टोल फ्री नम्बर पर कोई अपात्र व्यक्ति के संबंध में सूचना प्राप्त होती है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। बायोमेट्रिक व्यवस्था एवं नेटवर्किंग से राशन वितरण मंे आ रही दिक्कतों के संबंध में मा. मंत्री ने खाद्य विभाग को निर्देशित किया कि ऐसी परिस्थिति में ऑफलाइन रजिस्टर मेंटेन कर राशन देना सुनिश्चित करें, कोई भी राशन से वंचित नहीं रहना चाहिए। मंत्री ने महिलाओं को धुंआमुक्त करने के लिए तथा आज की व्यवस्था से जोड़ने के लिए केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। सरकार ने महिलाओं को राशन कार्ड में उनको प्रमुख जिम्मेदारी देकर उनको सशक्त बनाने का संदेश दिया है। कहा कि कई पुरूष अविवाहित रहते हैं और इन योजनाओं का संरक्षण चाहते हैं, उनके लिए भी कोशिस करेंगे। सरकार ने महिलाओ/गरीब को साल में 03 सिलेण्डर रिफिल करने का भी निर्णय लिया है, जिसका शासनादेश जारी हो चुका है और बहुत जल्द इसका शुभारम्भ भी कर दिया जायेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा विनोद रतूड़ी, ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी एवं ब्लॉक प्रमुख चम्बा शिवानी बिष्ट द्वारा भी सम्बोधित कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का वृहद् स्तर पर प्रचार-प्रसार कर दूरस्थ क्षेत्र तक निवासरत पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही गई। इससे पूर्व मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल नमामि बंसल द्वारा मा. मंत्री जी का पुप्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह् देकर स्वागत किया गया।
जिला पूर्ति अधिकारी अरूण वर्मा ने विभागीय सूचनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि  जनपद में 27 आन्तरिक अन्न भण्डार, 1056 सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता, 29 पेट्रोल पम्प, 24 गैस एजेेंसियां हैं। बताया कि जनपद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत 60 हजार 139 कार्ड, अन्त्योदय अन्न योजना के अन्तर्गत 22 हजार 407 कार्ड तथा राज्य खाद्य योजना के अन्तर्गत 60 हजार 888 कार्ड हैं। वहीं जनपद में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत जुलाई, 2019 से जून, 2022 तक कुल 27 हजार 04 उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया जा चुका है, जबकि राज्य उज्जवला योजना के अन्तर्गत 132 उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया गया है। बताया कि जनपद में ‘‘अपात्र को न-पात्र को हाँ‘‘ अभियान के अन्तर्गत 08 हजार 434 राशन कार्ड समर्पित किये गये हैं। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष भाजपा विजय कठैत, महामंत्री भाजपा गोविन्द रावत, डीपीओ बबीता शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रेस प्रतिनिधि, अधिकारी एवं लाभान्वित लाभार्थी मौजूद रहे।

Leave A Comment