Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



उत्तराखंड : राज्यपाल ने ’पंजाबी आइकॉन अवॉर्ड 2023’ से सम्मानित किया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरूवार सांय महाराष्ट्र, मुंबई में ‘‘पंजाबी कल्चरल हेरिटेज बोर्ड’’ द्वारा आयोजित ’’पंजाबी आइकॉन अवॉर्ड-2023’ में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाले लोगों को ’’पंजाबी आइकॉन अवॉर्ड 2023’’ से सम्मानित किया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें भी आज सम्मान देने का अवसर मिला है। उन्होंने पंजाबी आइकॉन अवॉर्ड प्राप्त करने वाले सभी लोगों को बधाई दी और कहा कि सभी ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए हैं जिन्हें आज सराहा गया है। राज्यपाल ने कहा की सिख समुदाय आज पूरे विश्व के हर कोने में अपनी मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ काम करते हुए एक नया मुकाम हासिल कर रहे हैं। पंजाबी आइकॉन अवॉर्ड हमारी ‘‘सरबत दा भला’’ के विचार और सम्मान का प्रतीक है। राज्यपाल ने कहा कि देश सेवा के दौरान स्वयं मैंने गुरु गोविन्द सिंह जी के दिए गए उपदेश ’निश्चय कर अपनी जीत करूं’ को जीवन का मंत्र बनाया है। उन्होंने कहा कि सेना में रहते हुए और अब राज्यपाल के रूप में उन्होंने स्वयं को राष्ट्र, समाज और जनहित के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि गुरू नानक देव जी के व्यक्तित्व की चार मुख्य विशेषताएं जिनमें, दया, करूणा, सादगी और मासूमियत हैं, जिन्हें प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में उतारने की जरुरत है। उन्होंने पंजाबी कल्चरल बोर्ड के अध्यक्ष चरण सिंह सापरा का इस आयोजन के लिए बधाई दी।

Leave A Comment