Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



उत्तराखंड : शपथ ग्रहण कल, कार्यक्रम के लिए पुलिस के पुख्ता इंतजाम

 

देहरादून। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री व अन्य केन्द्रीय मंत्रियों के सम्भावित आगमन पर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को डयूटी पर लापरवाही ना बरतने की हिदायत दी। उत्तराखंड में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य गणमान्य अतिथियों के सम्मिलित होने की संभावना के दृष्टिगत सुरक्षा में नियुक्त किये गये समस्त पुलिस बल कि आज वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में ब्रीफिंग की गयी। ब्रीफिंग के दौरान प्रधानमंत्री व अन्य गणमान्य अथितियों के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत किए गए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई तथा वर्तमान सुरक्षा परिदृष्य के दृष्टिगत सभी अधिकारी, कर्मचारियों को सजग व सतर्क रहकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने हेतु निर्देष्ठिात किया गया। ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना, पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्यूटी में लगने वाले समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया की वी०वी०आई०पी० ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से 3 घण्टा पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर अपनी ड्यूटी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर लें तथा ड्यूटी स्थल व उसके आस-पास के स्थान को भली-भांति चैक कर लिया जाए, कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए। केवल अधिकृत व्यक्तियों व उनके वाहनों को ही अन्दर जाने की अनुमति दी जाए। वी०वी०आई०पी० से मिलने वाले व्यक्तियों पर भी सुरक्षा की दृष्टि से कड़ी नजर रखी जाए एवं पूर्व में नामित व्यक्तियों को ही एंटी सबोटाज चेकिंग के पश्चात कार्यक्रम स्थल में जाने की अनुमति दी जाए। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश मार्गों पर नियुक्त प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को भली भांति चौक करने के उपरान्त ही कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश की अनुमति दी जाये, इस सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए, जनसभा में आने वाले लोगों को पूर्व निर्धारित स्थान पर ही बैठने की अनुमति दी जाये, अनावश्यक रूप से किसी भी व्यक्ति को बैरिकेटिंग आदि के उपर खडा न होने दे। कार्यक्रम समाप्ति के उपरान्त उपस्थित भीड के वी.वी.आई.पी की ओर जाने अथवा एक साथ बाहर निकलने की स्थिति में किसी प्रकार की भगदड़ होने की सम्भावना के दृष्टिगत नियुक्त पुलिस बल को लाउड हेलरों के माध्यम से लोगों को संयमित होकर कार्यक्रम स्थल से बाहर जाने तथा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पूर्व में ही सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए जाने के निर्देष्ठा दिए गए, साथ ही ड्यूटी पर लगने वाले समस्त कर्मियों को निर्देशित किया गया कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का बिल्कुल इस्तेमाल ना किया जाए एवं ना ही बिना बताए अपने ड्यूटी प्वाइंट को छोड़ा जाए। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Comment