Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



वाहन चालान से उत्तराखंड पुलिस को 2022 में 37.89 करोड़ रुपये मिले, जानिए खबर

 

देहरादून। वर्ष 2022 में उत्तराखंड पुलिस ने 6 लाख 92 हजार वाहन चालान करके 37 करोेड़ 89 लाख रूपये का जुर्माना (संयोजन शुल्क) वसूल किया। यह खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट को पुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूूचना से हुुआ। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के लोक सूचना अधिकारी से 2022 में पुलिस द्वारा किये गये वाहन चालानों तथा वसूले गयेे जुर्माने (संयोजन शुल्क) की सूूचना मांगी थी। इसके उत्तर में पुलिस मुख्यालय की लोक सूचना अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक (कार्मिक) शाहजहां जावेद खान ने अपने पत्रांक 648 के साथ पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात उत्तराखंड मुख्तार मोहसिन द्वारा उपलब्ध कराये गये विवरणों की प्रतियां उपलब्ध करायी है। श्री नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार उत्तराखंड पुलिस ने 2022 में कुल 6 लाख 92 हजार वाहन चालान किये हैै जिसमें 1 लाख 5 हजार चालान सी.पी.यू. की 4 जिलों की यूनिटों द्वारा तथा 5 लाख 87 हजार चालान अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा किये गये हैै। इन चालानों पर पुलिस द्वारा कुल 37 करोड़ 89 लाख का जुर्माना (संयोजन शुल्क) वसूला गया है। इसमें सी.पी.यू. द्वारा 3 करोड़ 65 लाख तथा अन्य पुलिस अधिकारियोें द्वारा 34 करोड़ 24 लाख का संयोजन शुल्क ( जुर्माना) वसूला गया हैै। सी.पी.यू. द्वारा किये गये चालानों में सर्वाधिक 36 हजार चालान देहरादूून जिले की यूनिटों द्वारा किये गये है तथा 1 करोड़ 8 लाख 99 हजार का जुर्माना वसूला गया है, जबकि दूूसरे स्थान पर उधमसिंह नगर जिले की यूनिटों ने 29 हजार 400 चालान किये व 93 लाख 45 हजार का जुर्माना वसूला गया हैै। हरिद्वार जिले की यूनिटों द्वारा 27 हजार 100 चालान किये व 1 करोड़ 8 लाख 75 हजार का जुर्माना वसूला गया। नैनीताल जिले की यूूनिट द्वारा 12 हजार 600 चालान किये गये तथा 54 लाख 25 हजार रूपये का जुर्माना वसूूला गया हैै।
सी.पी.यू. के अतिरिक्त अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा किये गये चालानों में सर्वाधिक 1 लाख 34 हजार 500 चालान देहरादून जिले में किये तथा 10 करोड़ 26 लाख जुर्माना वसूला गया, उधमसिंह नगर जिले में 1 लाख 1 हजार 800  चालान तथा 7 करोड,़ उत्तरकाशी जिले में 6 हजार 900 चालान 27 लाख जुर्माना, टिहरी जिलेे में 70 हजार चालान, 3 करोड़ 48 लाख का जुर्माना, चमोली जिले में 16 हजार 500 चालान तथा 1 करोड़ 7 लाख जुर्माना, रूद्रप्रयाग जिले में 9 हजार 700 चालान तथा 47 लाख जुर्माना, पौैड़ी जिलेे में 33 हजार 100 चालान 1 करोड़ 26 लाख जुर्माना, हरिद्वार जिले में 80200 चालान, 3 करोड़ 03 लाख जुर्माना, नैैनीताल जिले में 60 हजार 400 चालान, 3 करोड़ 41 लाख जुर्माना, अल्मोड़ा जिले में 18 हजार 900 चालान, 1 करोड़ 24 लाख जुर्माना, बागेश्वर जिले में 14 हजार 200 चालान, 67 लाख जुर्माना, पिथौरागढ़ जिले में 25 हजार 300 चालान तथा 97 लाख जुर्माना, तथा चम्पावत जिले में 15 हजार 900 चालान किये गये तथा 81 लाख रूपये का शमन शुल्क (जुर्माना) वसूला गया हैै।

Leave A Comment