Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



अजब गजब : “तेल चोर” सक्रिय गिरोह सीसीटीवी कैमरे में कैद

Bike

 

रुद्रप्रयाग। नगर क्षेत्र में रात के अंधेरे में दुपहिया वाहनों से तेल चोरी का खेल चल रहा है। तेल चोर गिरोह बाइक में आ रहा है और दूसरे वाहनों से तेल निकालने के बाद अपने वाहनों में डालकर फरार हो रहा है, जिससे उनकी चोरी की भनक किसी को न लगे। चोरी का यह खेल लम्बे समय से चल रहा है, जिसकी भनक पुलिस को भी नहीं है। दरअसल, नगर क्षेत्र के नये बस अड्डे पर पार्किंग संचालक ने कुछ दिन पहले ही सीसीटीवी कैमरे लगाये हुए हैं। तेल चोर गिरोह को इन सीसीटीवी कैमरों की कोई जानकारी नहीं थी। पार्किंग संचालक ने बस अड्डे के भीतर आने के रास्ते से लेकर दोनों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाये हैं, जिससे आने-जाने वाले सभी की जानकारी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो रही है। तेल चोर गिरोह की भनक तब लगी, जब पार्किंग संचालक ने सीसीटीवी कैमरे में एक सप्ताह पुरानी रात के समय की वीडीओ देखी। वह यह देखकर आश्चर्य चकित रह गया। घटना 16 जुलाई की मध्य रात्रि की है। जब तेल चोर गिरोह का एक सदस्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मध्य रात्रि को तेल चोर गिरोह का एक सदस्य नये बस अड्डे के भीतर आता है और पंजाब नेशनल बैंक के पास बाइक खड़ी करने के बाद दूसरी बाइकों से तेल निकालता है। दो-तीन बाइकों से तेल निकालने के बाद अपनी बाइक में तेल भर देता है और उसके बाद फरार हो जाता है। गौर करने वाली बात यह कि अगर नये बस अड्डे के दोनों ओर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाये जाते तो तेल चोर गिरोह का पता नहीं चल पाता। पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा सेमवाल, जयदीप पाण्डेय, राजेन्द्र सिंह पंवार, फरमान खान, अश्विनी रावत, दशरथ सिंह, अनिल रावत ने कहा कि नगर क्षेत्र में तेल चोर गिरोह सक्रिय हो चुका है। पहले भी कई मर्तबा बाइकों से तेल चोरी किया गया, लेकिन गिरोह के किसी भी सदस्य का पता नहीं लग सका। सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद तेल चोर गिरोह का पता लग पाया है। उन्होंने पार्किंग संचालक का आभार जताते हुए पुलिस से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से तेल चोर गिरोह के सदस्य की पहचान करने के बाद धरपकड़ की जायेगी।

Leave A Comment