Breaking News:

प्रेरणास्रोत : मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Tuesday, November 10, 2026

भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू महोत्सव एवं दीपोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ संपन्न -

Tuesday, November 10, 2026

मिलावट : मिठाई की जाँच, जाँच में 15 फेल, जानिए खबर -

Monday, November 2, 2026

गोरखा समाज केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत का गौरव है :सीएम धामी -

Monday, November 2, 2026

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026



इंडिया कल्ट लाइफस्टाइल फैशन वीक का शुभारंभ 10 सितम्बर से, जानिए खबर

देहरादून । वीजी फैशन एंटरटेनमेंट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंडिया कल्ट लाइफस्टाइल फैशन वीक के सीजन 5 की घोषणा की। फैशन वीक का आयोजन 10 से 11 सितंबर तक प्रिंस चौक के पास स्तिथ होटल स्टारवुड में किया जायेगा। मीडिया को संबोधित करते हुए, शो के आयोजक, विभोर गुप्ता ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम में 17 से अधिक डिजाइनरों के संग्रह का प्रदर्शन किया जाएगा, जहाँ वे भारतीय परंपरा के प्रसिद्ध फैशन और मिश्रित संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करेंगे।
आगे बताते हुए, सह-आयोजक गौरव गुप्ता ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य आकर्षण प्लस साइज सीक्वेंस और मिसेज़ कैटेगरी सीक्वेंस का नामांकन है, जो की देहरादून शहर में हुए किसी भी उच्च स्तर के रनवे कार्यक्रम में कभी आयोजित नहीं हुआ है। डिजाइनर सूची को साझा करते हुए, विभोर ने बताया, ष्सीजन 5 का लाइनअप बहुत भव्य है, जिसमें दिल्ली के राजदीप राणावत, जयपुर के हनीत सिंह, बैंगलोर के निक रोशन, दिल्ली के अमित तलवार, और अन्य प्रसिद्ध ब्रांड जैसे की मोहनलालसंस आदि शामिल हैं। दो दिवसीय फैशन वीक में अमित तलवार, अतुल सिंह, देवभूमि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, प्रतिमा बहादुर और रुचि अग्रवाल, सौम्या शर्मा, नमिता गॉडविट खादी, सलिल कपूर, निक रोशन, राजदीप राणावत, नीतू भूत्रा, स्वीटी लायक, आदित्य कुमार सिंह, करण बत्रा, मोहन लाल संस और हनीत सिंह का कलेक्शन देखने को मिलेगा। मॉडल लाइनअप के बारे में बोलते हुए, गौरव ने कहा, ष्इंडिया कल्ट लाइफस्टाइल फैशन वीक के मॉडलों को पूरे भारत से शॉर्टलिस्ट किया गया है। हमने उत्तराखंड की संस्कृति और देहरादून से अनछुई प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय प्रतिभाओं को विशेष रूप से सुर्खियों में रखा है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य पूरे भारत में छात्र डिजाइनरों को बढ़ावा देना है और साथ ही लक्मे के सेलिब्रिटी डिजाइनरों की प्रस्तुतियों का प्रदर्शन करना है ताकि छात्र इन सब से कुछ अच्छा सीख सकें और वास्तविक जीवन में उनका उपयोग कर सकें। इस मौके पर शो के आयोजक विभोर गुप्ता एवं गौरव गुप्ता, मोहनलाल संस की मार्केटिंग हेड पूजा अग्रवाल और टॉप मॉडल सात्विका गोयल उपस्थित रहे। यह शो हाइप द्वारा प्रस्तुत किया गया है जबकि इसका टाइटल स्पॉन्सर वन प्लस है। इसका समर्थन सामाजिक कार्यकर्ता संजय कन्नोजिया द्वारा किया जा रहा है।

Leave A Comment