Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



उत्तराखंड पर्यटन को बेस्ट स्टॉल अवार्ड से नवाजा गया

देहरादून। गोवा में आयोजित हुए इंडिया ट्रेवल मार्ट (आईटीएम) के वार्षिक संस्करण में उत्तराखंड पर्यटन विभाग के स्टॉल को साहसिक पर्यटन और होम स्टे पर्यटन के लिए बेस्ट स्टॉल के अवार्ड से नवाजा गया। स्टॉल के माध्यम से उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने आईटीएम में प्रदेश के अनूठे पर्यटन स्थल व आकर्षक पैकेज की जानकारी उपलब्ध कराई। मार्ट में उत्तराखंड सहित गोवा, उड़ीशा और गुजरात पर्यटन, ट्रैवल एजेंट और पैन इंडिया से टूर ऑपरेटर, होटल व्यवसायी ने प्रतिभाग किया। गोवा में ‘‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत, देखो अपना देश” थीम पर आधारित तीन दिवसीय इंडिया ट्रैवल मार्ट का 27 फरवरी को समापन हुआ। इसका उद्देश्य लोगों को एक साथ लाना और घरेलू पर्यटन के साथ इन बाउंड व आउट बाउंड पर्यटन को एक अलग शैली में बढ़ावा देना है। स्टॉल के माध्यम से उत्तराखंड में होने वाली स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग, राफ्टिंग, माउंटेनियरिंग जैसे साहसिक खेलों के साथ ही नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों की जानकारी दी गई। यूटीडीबी के उप निदेशक योगेंद्र कुमार गंगवार ने कहा कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में उत्तराखंड पर्यटन की ओर से स्टॉल लगा पर्यटकों और पर्यटन से जुड़े कारोबारियों को विभिन्न माध्यमों के बारे में जानकारी दी गई, जो उत्तराखंड आने पर उनकी मदद करेगी। कार्यक्रम के समापन के मौके पर उत्तराखंड पर्यटन विभाग के स्टॉल को बेस्ट स्टॉल के अवार्ड से नवाजा गया। कोरोना काल के बाद उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियों को सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है। जिससे पर्यटन क्षेत्र के हुए नुकसान को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।
यूटीडीबी के उप निदेशक योगेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि आईटीएम में पर्यटकों और पर्यटन से जुड़े कारोबारियों को प्रदेश में चलाई जा रही होम स्टे योजना के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कहा कि कोरोना महामारी के बाद से वर्क फ्रॉम होम का चलन बढ़ा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई सरकारी विभागों के साथ निजी कंपनियों ने भी अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की इजाजत दी है। ऐसे में तन-मन को सुकून देने वाली उत्तराखंड की सुरम्य वादियां बेहतर स्वास्थ्य का जरिया बनने के साथ वर्क फ्रॉम होम के लिए उचित विकल्प है। उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने ऐसे पेशेवरों के लिए काम करने और हिमालय के प्राचीन वातावरण के बीच सुखद प्रवास का आनंद लेने के लिए विभिन्न स्थानों की पहचान की है। जबकि उत्तराखंड साहसिक एवं रोमांचक खेलों के लिए एक बेहतरीन स्थान है। उन सभी साहसिक खेलों से पर्यटकों व पर्यटन से जुड़े कारोबारियों को जानकारी दी गई। इसके अलावा प्रदेश में नए-नए पर्यटक स्थलों को तलाश कर उनका सुनियोजित विकास किए जाने की दिशा में लगातार प्रयास चल रहा है।

Leave A Comment