Breaking News:

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026

देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी -

Thursday, June 25, 2026

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः मुख्यमंत्री धामी -

Thursday, June 25, 2026

जूनून और साहस के आगे झुकी दिव्यांगता -

Thursday, June 25, 2026

आईपीएस अमित सिन्हा को डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने दी बधाई, जानिए खबर -

Thursday, June 25, 2026

जरा हटके : लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा -

Sunday, June 21, 2026



औली में 101 ब्राह्मणों ने संपन्न कराई शाही शादी, जानिए खबर

देहरादून । औली में दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के उद्योगपति अजय गुप्ता के बड़े बेटे सूर्यकांत की शादी दिल्ली के हीरा व्यापारी सुरेश सिंघल की बेटी कृतिका के साथ संपन्न हो गई। शादी समारोह में परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज और पतंजलि के बालकृष्ण, सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई फिल्म कलाकारों, गायकों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। स्वामी चिन्मयानंद व आचार्य बालकृष्ण ने वर वधू को औषधीय पौधा तुलसी और तुलसी की माला भेंट की। औली के क्लिप टाप क्लब में गुरुवार सुबह सात बजे से ही शादी की तैयारियां शुरू हो गई थी। सुबह साढ़े नौ बजे क्लिप टाप क्लब में दूल्हा सूर्यकांत की घुड़चढ़ी हुई। घोड़े में बैठकर दूल्हा सूर्यकांत के साथ बाराती बैंड बाजे के साथ विवाह स्थल तक पहुंचे। शादी में 300 से अधिक मेहमान शामिल हुए। सुबह साढ़े 10 बजे कर्क लग्न पर संगीतमयी वेद मंत्रोच्चारण के साथ शाही शादी मंडप में शादी की रस्घ्में शुरू हुई। दोपहर 12 बजे दुल्हन कृतिका सिंघल परिजनों के साथ शादी मंडप में पहुंची। गुप्ता परिवार के पंडित आचार्य गौरव शास्त्री व दुल्हन पक्ष के पंडित प्रभाकर शर्मा सहित 101 ब्राहमणों ने मंत्रोच्चारण के साथ शादी संपन्न कराई। शादी समारोह में कई कैमरे व ड्रोन लगाए गए थे। दोपहर दो बजे दूल्हा व दुल्हन विशेष वाहन से क्लिप टाप क्लब पहुंचे। वर वधू ने परिजनों के साथ चार बजे करीब तहसील पहुंचकर एसडीएम वैभव गुप्ता के समक्ष आनलाइन शादी का पंजीकरण कराया। इसके बाद वर वधू ने नृसिंह मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान नृसिंह का आशीर्वाद लिया। आधा घंटे मंदिर में वैदिक मंत्रो के साथ पूजा की गई। शाही शादी समारोह में मौजूद गुप्ता बंधुओं की मां अंगूरी देवी ने कहा कि हमारे बच्चों में ऋषियों, संतों के आशीर्वाद से अच्छे संस्कार पड़े हैं। देवभूमि में भगवान नारायण व भगवान केदारनाथ को साक्षी मानकर वर वध् ने फेरे लिए हैं। उन्होंने कहा कि वर वधू को आशीर्वाद देने के लिए संत महात्मा मेहमान यहां पहुंचे हैं। गुप्ता परिवार के पारिवारिक मित्र सुमित लक्खा ने बताया कि औली में फिल्म स्टारों के लगातार कार्यक्रम हैं। औली में प्रसिद्ध अभिनेत्री कैटरीना कैफ, टेलीविजन कलाकार श्रुति ज्योति, गायक बादशाह पहुंचे हैं।

Leave A Comment