Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



कवि सम्मेलन : प्यार से भी हम मर जाते, आपने क्यों हथियार खरीदा…

देहरादून । सामाजिक, साहित्यिक संस्था अपनत्व फाउंडेशन की ओर से आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवियों ने राष्ट्रप्रेम, सामाजिक सरोकार, पर्यावरण से जुड़ी कविताओं से श्रोताओं को जागृत करने का प्रयास किया। संचालन नीरज नैथानी व वीरेन्द्र डंगवाल पार्थ ने किया। आरोग्यधाम सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से सर्वे चैक स्थित तकनीकी शिक्षा सभागार में आयोजित कवि सम्मेलन का शुभारंभ ग्राफिक एरा विवि के चेयरमैन कमल घनसाला ने किया। अध्यक्षता कर रहे पंडित सुरेश नीरव और कमल घनसाला ने आयोजन की सराहना की।  कवि सम्मेलन में आज के माहौल पर तंज कसते हुए जनकवि अतुल शर्मा ने कहा कि, जिस जगह पानी बहुत हो कम और पानीदार होते हम, जहां झूठा व्याकरण शब्दार्थ बिकते हो.., यूपी के अनपरा सोनभद्र से आए ओजस्वी कवि कमलेश राजहंस ने विकृत सोच को उजागर करते हुए ‘खादी के जिस लिबास पर दिखते लहू के दाग,  उस लिबास में बापू नहीं रहते..’ प्रस्तुत की।  पटना से आए कवि आईपीएस ध्रुव गुप्त ने कहा कि, प्यार से भी हम मर जाते हैं, आपने क्यों हथियार खरीदा..,लखनऊ से आए श्यामल मजूमदार ने राजनीति का असली चेहरा दिखाते हुए कहा कि, सियासत में अंधी कमाई न होती, तो चेहरे पर उनकी लुनाई न होती, अगर कुत्ता उनका गटर में ना गिरता, तो सीवर की जल्दी सफाई न होती.., ग्लोबल वार्मिंग पर गजल पढ़ते हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पंडित सुरेश नीरव ने कहा कि, गलते हुए ग्लेशियर हैं, सूखते मुहाने हैं, हांफती सी नदियों के लापता ठिकाने हैं, टूटती ओजोन परतें रोज आसमानों में, पांव बूढ़ी पृथ्वी के अब तो डगमगाने हैं..। कवि राकेश जुगरान ने आस्था पर सुनाया, जलाकर चंद पुतले हमने समझा मर गया रावण, हमारी आस्था के आगे यूं डर गया रावण.., वीरेन डंगवाल पार्थ ने देश गान सुनाया, धड़के है दिल मां भारती के नाम से ही, देश भावना का यश गान लिख दीजिए..। कीर्ति नगर से आए कवि जेके माटी ने सुनाया, जिसने खामोशी से जिंदगी के दिन गुजारे हैं, उनसे पूछना कि फलक में कितने तारे हैं, इस खुले देश में हम सिर्फ जिस्म ढकते रहे, यहां कौन गांधी हुआ किसने कपड़े उतारे हैं। अन्य कवियों में नीरज नैथानी, राकेश जुगरान, श्रीकांत श्री, जयकृष्ण पैन्यूली, डा.रिचा सूद ने भी कविताएं सुनाईं। अपनत्व फाउंडेशन की संस्थापक प्रतिभा नैथानी, दीपशिखा गुसाईं, आरोग्यधाम के संस्थापक डा.विपुल कंडवाल, ने सभी कवियों का स्वागत किया।

Leave A Comment