Breaking News:

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026

देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी -

Thursday, June 25, 2026

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः मुख्यमंत्री धामी -

Thursday, June 25, 2026

जूनून और साहस के आगे झुकी दिव्यांगता -

Thursday, June 25, 2026

आईपीएस अमित सिन्हा को डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने दी बधाई, जानिए खबर -

Thursday, June 25, 2026

जरा हटके : लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा -

Sunday, June 21, 2026



डॉ अनुराग एरोन टीचर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित

देहरादून । डीआईटी विश्वविद्यालय, देहरादून में स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अनुराग एरोन को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रतिष्ठित टीचर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड समारोह हर साल उत्तराखंड की प्रमुख समाचार पत्रिका दिव्य हिमगिरी द्वारा सभी विश्वविद्यालयों और शिक्षा से संबंधित सरकारी विभागों के सहयोग से आयोजित एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम है। पुरस्कार समारोह का यह चौथा वर्ष था। यह पहल उत्तराखंड सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा समर्थित है। डॉ अनुराग के पास आईआईटी रुड़की से पीएचडी उपाधि है और उन्होंने अब तक 100 से अधिक छात्रों का उनके स्टार्ट-अप के लिये मार्गदर्शन किया है । प्रो. पी.पी. ध्यानी, कुलपति, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय और उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालयकी की अध्यक्षता में माननीय स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा उम्मीदवारों की जांच और चयन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षकों को विभिन्न जरूरतों और रुचियों को ध्यान में रखते हुए छात्रों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने की जरूरत है। शिक्षा का मुख्य आधार शिक्षक है। शिक्षक न केवल छात्र के चरित्र और व्यक्तित्व का निर्माण करता है बल्कि राष्ट्र का भी निर्माण करता है। किसी राष्ट्र के विकास में उसके भावी नागरिकों को आकार देने के लिए शिक्षकों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। भारत में गुरु-शिष्य परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। पूरी दुनिया में शिक्षा का प्रसार भारत से ही शुरू हुआ”, धामी ने कहा। डीआईटी विश्वविद्यालय ने इससे पहले 4 सितंबर को विश्वविद्यालय की स्थापना में अनुकरणीय योगदान के लिए एक समारोह का भी आयोजन किया था। अनुसंधान में उत्कृष्टता और योगदान पर आधारित पुरस्कारों की पहली श्रेणी में 69 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने संदर्भित और प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में अपना शोध कार्य प्रकाशित किया है।

Leave A Comment