Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



‘देवभूमि जनसेवा’ समिति ने विभाग की लापरवाही पर जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

 

doon

देहरादून | देवभूमि जनसेवा’ समिति द्वारा जिलाधिकारी देहरादून को सौंपे ज्ञापन के अनुसार, प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग की लापरवाही और अनदेखी पर जांचोपरांत उचित कार्यवाही की मांग की है। पूर्व में कई बार प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग को भेजी लिखित सूचनाओं और करीब ₹45 लाख की कीमत के टेंडर की प्रतियां संलग्न कर समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नेगी ने अवगत कराया कि बार बार ‘देवभूमि जनसेवा’ समिति, विभाग को उनकी खामियों और लापरवाही की सूचना देती रही। बावजूद इसके, विभाग की अनदेखी/लापरवाही बदस्तूर जारी है।

क्षतिग्रस्त बोर्ड के साथ ही हिंदी भाषा में भारी त्रुटियां

सौंदर्यीकरण, पर्यटकों और राहगीरों हेतु, साल भर पूर्व शहर भर की सड़कों में करीब ₹45 लाख की कीमत से केंटीलीवर बोर्ड (दिशा सूचक) लगवाए गये। ‘देवभूमि जनसेवा’ समिति द्वारा हरिद्वार रोड, ईसी रोड, राजपुर रोड, गांधी रोड आदि स्थानों पर क्षतिग्रस्त दिशा सूचक बोर्डों की लिखित सूचना दिनांक 12 फरवरी 2018 को अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग को दी गयी। जिसके बाद विभागधिकारी, समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नेगी संग शहर भर में उन सभी बोर्डों को चिन्हित करने पहुंचे। कुछ समय बाद ही, सभी बोर्डों को दुरुस्त करवा दिया गया। कुछ माह बाद अन्य स्थानों पर भी क्षतिग्रस्त बोर्ड के साथ ही हिंदी भाषा में भारी त्रुटियां देखने को मिली। दिनांक 5 अप्रैल 2018 को पुनः ‘देवभूमि जनसेवा’ समिति द्वारा अधिशासी अभियंता, प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग को विभिन्न स्थानों पर दिशा सूचक बोर्डों में त्रुटियों और क्षतिग्रस्त होने की लिखित सूचना दी। जिसके बाद से नेगी लगातार, विभागाधिकारियों को फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से उनकी खामियों से अवगत कराते रहे। जिनमें, गलत दिशा दर्शाते तहसील चौक स्थित बोर्ड के स्थान पर नया बोर्ड लगाया जाना, दर्जनों बोर्डों में गलत दिशाओं और स्थान विशेष के नामों को सही करना प्रमुख हैं।

 

दिशा सूचक  का दिशा नहीं …..

राजपुर रोड में डी एल रोड मोड़ पर लगा दिशा सूचक बोर्ड, गढ़ी कैंट की दिशा राजपुर/मसूरी की ओर दर्शा रहा। जबकि, गढ़ी कैंट का मुख्य मार्ग उक्त बोर्ड से काफी पहले दिलाराम चौक से राजभवन/मुख्यमंत्री आवास की ओर जाता है। इसी प्रकार राजपुर रोड में राष्ट्रपति आशियाने के निकट लगा दिशा सूचक, एन आई वी एच की दिशा जाखन/राजपुर की ओर दर्शा रहा। जबकि, एन आई वी एच उक्त बोर्ड से काफी पहले स्थित है। यहां एक बात और स्पष्ट करनी आवश्यक है कि अब एन आई वी एच (NIVH) का नाम, एन आई ई पी वी डब्ल्यू (NIEPVD) हो चुका है।

 

विभाग बेखबर बना हुआ…

बार बार जगाने के बाद भी विभाग की अनदेखी और लापरवाही, कम होने का नाम नहीं ले रही। सरकारी संपत्ति के बार बार क्षतिग्रस्त/गुम होने पर भी विभाग बेखबर बना हुवा है। धर्मपुर चौक (अग्रवाल बेकर्स के निकट), राजपुर रोड (होटल ग्रेट वैल्यू के निकट), दिलाराम चौक (राज प्लाजा के निकट) केंटीलिवर बोर्ड गायब हुवे लम्बा समय बीतने को है। उपरोक्त बोर्डों के गायब होने के बाद से मौके पर सिर्फ, लोहे की रॉड ही जमीन में गढ़ी नजर आ रही है। इसी प्रकार रेसकोर्स चौक के निकट लगा बेशकीमती केंटीलिवर बोर्ड, लम्बे समय से अधीक्षण अभियंता गढ़वाल परिक्षेत्र (वितरण) कार्यालय के पास पड़ा है।

Leave A Comment