Breaking News:

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बाबा रामदेव ने की भेंट, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026



महाकुंभ हरिद्वार : जूना, अग्नि और आह्वान अखाड़ा ने स्थापित की धर्मध्वजा

हरिद्वार । नागा संन्यासियों का सबसे बड़ा श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, अग्नि और आह्वान अखाड़ा की बुधवार को धर्म ध्वजा स्थापित हो गई। विधि-विधान से तीनों अखाड़ों ने अपनी अलग-अलग ध्वजा फहराई। बृहस्पतिवार को जूना और अग्नि अखाड़ा की सामूहिक पेशवाई निकाली जाएगी। इनकी पेशवाई में किन्नर अखाड़ा भी साथ चलेगा। शोभायात्रा में देवभूमि की संस्कृति की झलक दिखेगी। किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में किन्नर अखाड़ा पहली बार हरिद्वार महाकुंभ में धर्मध्वजा स्थापित कर जूना अखाड़े के साथ मिलकर शाही स्नान करेगा। दंडी स्वामी भी हरिद्वार में जूना अखाड़ा के साथ पहली बार शाही स्नान में भाग लेंगे। जूना अखाड़ा की धर्म ध्वजा बुधवार शाम करीब छह बजे बिरला पुल, हनुमान मंदिर के पास फहराई गई। इसमें आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि, श्री पंच अग्नि अखाड़ा आचार्य महामंडलेश्वर ब्रह्मनिष्ठ स्वामी रामकृष्णानंद, किन्नर अखाड़े आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, आह्वान के प्रमुख अध्यक्ष सत्यागिरि, अखाड़ा संरक्षक श्रीमंहत, हरिगिरि, अध्यक्ष श्रीमंहत प्रेमगिरि, रमता पंच श्री महंत केदारपुरी, महामंडलेश्वर विमल गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद गिरि, श्रीमहंत महेश गिरि, श्रीमहंत मोहन भारती, श्रीमहंत गणपत गिरि, श्रीमहंत शैलंद्र गिरि, श्रीमंहत साधनानंद महामंडलेश्वर विष्णुदेवानंद, दूदेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमंहत नारायण गिरि, अग्नि अखाड़े के सभापति ब्रह्मचारी मुक्तानंद बापू, महामंडलेश्वर पवित्रानंद गिरि आदि मौजूद रहे।

Leave A Comment