Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



दस साल के कठोर कारावास की सजा, जुर्माना भी लगाया

court

 

नैनीताल। जिला जज एवं विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर सुबीर कुमार की कोर्ट ने तिहरे हत्याकांड में सजायाफ्ता अभियुक्त प्रीतम सिंह को उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा-तीन के तहत दोषसिद्ध करते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास एवं दस हजार के अर्थदंड से दंडित किया है।
अर्थदंड का भुगतान नहीं करने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास भोगेगा। इस मामले में दूसरे अभियुक्त विशाल सिंह के अपराध स्वीकारोक्ति के प्रार्थना पत्र का निस्तारण करते हुए कोर्ट ने दो वर्ष के कारावास व पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
अभियोजन के अनुसार, 15 अक्टूबर 2018 को चंपावत के तत्कालीन कोतवाली प्रभारी सलाउद्दीन खान ने हत्याभियुक्त प्रीतम सिंह निवासी थाना तामली, जिला चंपावत के विरुद्ध हत्या सहित अन्य अपराध का गैंग चार्ट तैयार किया। एसपी व जिलाधिकारी से अनुमोदन कराया।
कोतवाल ने बयान किया कि थाना क्षेत्र के अभियुक्त प्रीतम सिंह पुत्र हुकुम सिंह निवासी ग्राम ठुलाकोट रमैला, थाना मंच जनपद चंपावत द्वारा एक संगठित गिरोह बनाया गया है। इस गैंग का लीडर प्रीतम स्वयं है।
इस गैंग ने जनपद चांचडी के तोक गांव (उदाली) में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर घर में लूटपाट की, जिससे आम जनता में दहशत व्याप्त है। इस गैंग का सदस्य विशाल पुत्र प्रेम सिंह निवासी हरिपुर कला, थाना रायवाला, जनपद देहरादून का निवासी है। गैंग लीडर प्रीतम सिंह द्वारा अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह बनाकर हत्या लूट जैसे अपराध कर भौतिक व आर्थिक लाभ अर्जित किया जा रहा है। इस मामले में संयुक्त निदेशक विधि हीरा सिंह व अभियोजन अधिकारी श्रद्धा रावत की ओर से 12 गवाह पेश किए गए। बताया कि अभियुक्त ने तमाम संगीन वारदातों को अंजाम दिया और उसके विरुद्ध चंपावत, टनकपुर व अन्य थानों में मुकदमे दर्ज हैं, जबकि बचाव पक्ष की ओर से कहा गया कि अभियुक्त को गलत फंसाया गया है और अभियुक्त ने कोई गिरोह नहीं बनाया है। इस मामले में अभियुक्त की ओर से पैरवी के लिए कोर्ट ने न्यायमित्र मोहम्मद तैयब की नियुक्ति की थी।

Leave A Comment