Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



बीकेटीसी का 18 सदस्यीय अग्रिम दल केदारनाथ धाम के लिए रवाना

CharDhamTour

 

उखीमठ/गौरीकुंड/रूद्रप्रयाग। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी )मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल के निर्देश पर 18 सदस्यीय अग्रिम दल आज शुक्रवार को सहायक अभियंता/प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली के नेतृत्व में  पंचकेदार गद्दस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री केदारनाथ धाम के लिए  प्रस्थान हुआ। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि अग्रिम दल श्री केदारनाथ धाम में  मंदिर के बाहरी परिसर में आवश्यकीय मरम्मत कार्य, विद्युत, जलापूर्ति, रंग-रोगंन सोंदर्यीकरण,तथा दर्शन पंक्ति में सुधारीकरण, रैन शैल्टर आदि कार्य सुनिश्चित करेगा ।बीकेटीसी  मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ धाम को रवाना हुए अग्रिम दल में अभियंता, वर्क सुपरवाइजर,भंडार प्रभारी, विद्युत कर्मी, प्लंबर, स्वयं सेवक, स्वच्छक, बेलदार एवं मजदूर शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 2 मई को खुल रहे है श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली 28अप्रैल को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से धाम को प्रस्थान करेगी तथा विभिन्न पड़ावों से होकर 1 मई शायंकाल को पंचमुखी डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंचेगी इस संबंध में बीकेटीसी की ओर से तैयारियां चल रही है इसी  क्रम में  7 अप्रैल को मंदिर समिति का अग्रिम दल बदरीनाथ धाम पहुंच गया था।आज केदारनाथ धाम प्रस्थान हुए अग्रिम दल में सहायक अभियंता /प्रभारी अधिकारी  गिरीश देवली,वैद्य लोकेन्द्र रूवाड़ी, भंडार प्रभारी उमेश शुक्ला, अवर अभियंता  विपिन कुमार, विद्युत कर्मी जगमोहन पंवार,नवीन बर्त्वाल, सुपरवाइजर किशोर कन्हैया, स्वयंसेवक भोला कुंवर,आलोक बजवाल,दीपक सिंह राणा सौरभ सिंह,अनिल पवांर विनोद कोटवाल,देवेश सिंह, अनूप सिंह, बेलदार ठयाडे साही,स्वच्छक श्रीकान्त, मल्लू आदि शामिल है। श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में अग्रिम दल रवाना होते समय वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी/प्रभारी अधिकारी केदारनाथ यदुवीर पुष्पवान, पुजारी शिवशंकर लिंग, पुजारी बागेश लिंग, कुलदीप धर्म्वाण आदि मौजूद रहे जबकि अग्रिम दल के गौरीकुंड पहुंचने पर प्रबंधक कैलाश बगवाड़ी ने दल का स्वागत किया इसके बाद अग्रिम दल  माता गौरी मंदिर में दर्शन के बाद पैदल मार्ग से श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान हुआ देर शाम तक अग्रिम दल केदारनाथ धाम पहुंच जायेगा।

Leave A Comment