शिक्षा रूपी पथ जरूरी : सीएम धामी
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पटेल नगर स्थित गुरू राम राय विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में शोद्यार्थियों एवं स्नातक एवं स्नात्कोत्तर के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की। इस अवसर पर वर्ष 2017 से 2022 तक के स्नातक के 3290, स्नात्कोत्तर के 2009 एवं शोध के 34 दीक्षार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी दीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि शिक्षा ग्रहण करने के बाद हमारे ये युवा जिस भी क्षेत्र को चुनेंगे, उस क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे एवं अपने लक्ष्य को…
अब प्राथमिक विद्यालयों के 21 हजार से अधिक अध्यापकों के हाथ मे टेबलेट , जानिए खबर
जब सीएम बन गए शिक्षक … देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय बनियावाला, देहरादून में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ‘‘प्रवेशोत्सव’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेशभर में आज से प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन एक माह तक चलेगा। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय बनियावाला में बालिकाओं का प्रवेशोत्सव विद्यारम्भ संस्कार के साथ शुरू किया गया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय बनियावाला के उच्चीकृत भवन का शिलान्यास भी किया। उन्होंने विद्यालय…
नेक कार्य : शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं को लेखन सामग्री किये वितरित
देहरादून | मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा विजय पार्क एक्सटेंशन ले नंबर 11 मे स्थित वीर सावरकर बाल संस्कार केंद्र सेवा भारती महानगर देहरादून द्वारा संचालित में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं को लेखन सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य वरिष्ठ समाजसेवी पुष्पा बर्थवाल रही। इस अवसर पर पुष्पा बर्थवाल जी ने कहा कि मानवाधिकार संगठन बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहा है और ऐसे ही बच्चों की सहायता कर रहा है जिससे उनका मनोबल और बड़े ताकि आप ध्यान लगाकर पढ़ें अंग्रेजी माध्यम के बच्चों में और हमें…
मंथन : यूक्रेन युद्ध ने दुनिया को दो गुटों में बांट दिया…..
देहरादून | “यूक्रेन रूस युद्ध के कारण दुनिया भर में मंडराते आणविक युद्ध के खतरे तथा भारतीय विदेश नीति” विषय पर संयुक्त नागरिक संगठन के तत्वाधान में परिसंवाद का आयोजन सिटीबैंकट हाल में किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं जिनमें पूर्व सैन्य अधिकारी भी शामिल थे, का निष्कर्ष था कि भावी तीसरे विश्व युद्ध के परिणामों के सभी देशों में व्यापक आर्थिक प्रभाव होंगे जिनसे खाद्य कीमतों में बढ़ोतरी, आम जीवन में स्तर में बदलाव, पर्यावरण को गहरी क्षति, करोड़ों निरपराध लोगों की अकाल मृत्यु होगी।इसको रोकने के लिए सभी शांति पसन्द ताकतो का एक होना जरूरी हो। इनका…
इस रिजाॅर्ट का “काला” सच , जानिए खबर
देहरादून। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा सहसपुर स्थित संजीवनी रिजॉर्ट में छापेमारी की कार्यवाही की गई। मौके से अवैध देह व्यापार संचालित कर रहे 3 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए, 15 पीड़िताआंे को रेस्क्यू किया गया। मौके से पुलिस ने 573 ग्राम अवैध चरस किया बरामद। पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को गोपनीय सूत्रांे के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुयी कि सहसपुर क्षेत्रांतर्गत संजीवनी रिजॉर्ट होरोवाला में आने वाले ग्राहकों को अवैध रुप मादक पदार्र्थांे का सेवन कराये जाने के साथ-साथ बाहरी प्रदेशो से युवतियों को लाकर अनैतिक देह व्यापार कराया…
बीजेपी राज्य की सभी लोकसभा सीटों को जीतेगी : सीएम धामी
ऋषिकेश। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन स्वर्गआश्रम में आयोजित भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में महिलाओं के दम पर वर्ष 2024 में राज्य की सभी लोकसभा सीटों को जीतेगी, वही प्रदेश में होने वाले नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनाव में भी पूरा दमखम लगाएगी, क्योंकि भारतीय संस्कृति में महिलाओं का सबसे ऊंचा स्थान है। जिनके लिए महिला मोर्चा केंद्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं को लेकर बूथ स्तर तक जाएंगे, उन्होंने…
उत्तराखंड के नेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत को मिला भारत विभूषण अवार्ड
देहरादून | 24 वर्षो से उत्तराखंड के गरीब ओर होनहार फुटबाल खिलाड़ियों का भविष्य बना रहे पूर्व नेशनल फुटबाल खिलाडी, नेशनल कोच, क्लास वन रेफरी विरेन्द्र सिंह रावत को मिला भारत सरकार की नेशनल बुक ऑफ़ रिकॉर्ड के द्वारा भारत विभूषण अवार्ड 2022, बेच, मोमेंटो ओर सर्टिफिकेट से सम्मानित किया | विरेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के राज्य खेल फुटबाल के विकास के लिए अपना जीवन समर्पित किया है हजारों खिलाड़ियों, कोच ओर रेफरी को अपनी कोचिंग ओर अनुभव से नेशनल, इंटरनेशनल, सरकारी ओर गैर सरकारी विभाग मे भविष्य बनाया है | रावत को अभी तक 56 नेशनल, इंटरनेशनल…
देहरादून : विक्रम संचालक फुटकर सवारी नहीं बैठा सकेंगे , जानिए खबर
देहरादून | दून में 18 रूटों पर मंगलवार से विक्रम संचालक फुटकर सवारी नहीं बैठा सकेंगे विक्रम संचालकों को यूरो 6 या सीएनजी चलित वाहनों की खरीद प्रक्रिया के कागज जमा करने के लिए 10 अप्रैल तक का समय दिया था कहा गया था कि 11 अप्रैल से विक्रम संचालक को ठेका परमिट की शर्ते पर ही विक्रम चलाना होगा जिन्हें फुटकर सवारी बैठानी है गैस सीएनजी या यूरो 6 महान को खरीद प्रक्रिया पूरी कर कागज 10 अप्रैल तक जमा करा दें ऐसे विक्रम संचालक इन कोई प्रक्रिया पूरी कि वह विक्रम चला सकेंगे लेकिन फुटकर सवारी नहीं बैठा…
राज्यपाल ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर शासन के उच्चाधिकारियों की बैठक ली
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को राजभवन में उत्तराखण्ड चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में शासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में चारधाम यात्रा से जुड़े जिलों के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, संबंधित अन्य अधिकारी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग से मौजूद रहे। राज्यपाल ने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखण्ड की सामाजिक एवं सांस्कृतिक व्यवस्था की पहचान है। यात्रा को सहज, सुगम और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए विभागों सहित सभी हितधारकों का आपसी समन्वय जरूरी है। राज्यपाल ने कहा कि यह 09 से 05 की ड्यूटी नहीं है बल्कि…
प्रदेश की महिलायें अपनी क्षमता एवं दक्षता से बढ़ा रही राज्य का गौरव और सम्मानः मुख्यमंत्री धामी
ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति अपनी क्षमता एवं दक्षता से राज्य का सम्मान तथा गौरव बढ़ा रही है। प्रदेश की समृद्ध एवं गौरवशाली परम्परा को आगे बढाने का दायित्व भी हमारी नारी शक्ति बखूबी निभा रही है। हमारी संस्कृति अर्द्धनारिश्वर की उपासना के साथ देवियों की पूजा की परम्परा रही है। सोमवार को परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उत्तराखण्ड की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री ने महिला शक्ति को महाशक्ति बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में तो स्त्री ही सृष्टि की समग्र अधिष्ठात्री है, क्योंकि…






























