देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल
देहरादून। उत्तराखंड में लगातार घट रहे आपराधिक घटनाओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ आज कांग्रेस सड़कों पर उतरी। देहरादून में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने राजभवन कूच किया। कूच से पहले कांग्रेस नेताओं ने परेड ग्राउंड में सभा की और सरकार के खिलाफ बढ़ते अपराधों, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था और जंगली जानवरों के आतंक जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर अपना आक्रोश जाहिर किया। सोमवार को लोक भवन (राजभवन का नया नाम) कूच से पहले परेड ग्राउंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जन सैलाब उमड़ा। परेड ग्राउंड में कांग्रेस की तरफ से एक जनसभा…
वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर
देहरादून | रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए गए ड्राफ्ट सर्कुलर में वसूली एजेंट और ग्राहक के बीच होने वाले संवाद और बातचीत की अनिवार्य रूप से रिकॉर्डिंग करना एक महत्वपूर्ण कदम है जिससे न केवल ग्राहकों को राहत मिलेगी बल्कि जमीनी स्तर पर भी अच्छे व्यवहार की संस्कृति बनेगी।जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक ने जानकारी दिये कि अब तक लगातार वित्तीय संस्थान अपने ऋण की वसूली के लिए ऐसे व्यक्तियों को इस्तेमाल कर रहे थे जोकि सार्वजनिक रूप से ग्राहकों एवं गारंटरों पर अनैतिक दबाव डाल रहे थे। भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व निवेश सलाहकार…
देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत
देहरादून | उत्तराखंड की राजधानी देहरादून शहर अब बदमाशों के लिए आसान स्थल बन गयी है। अभी दो दिन पहले हुई हत्या का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि आज सुबह तकरीबन 9:30 बजे सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास जिम से लौट रहे विक्रम शर्मा की बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी, मृतक की पहचान 42 वर्षीय विक्रम शर्मा के रूप में हुई है, जो सहस्रधारा रोड के निवासी बताए जा रहे हैं। विक्रम शर्मा जिम से निकलकर घर की ओर जा रहे थे, तभी बाइक सवार 3 हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़…
निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर
देहरादून | श्री दिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर एवं जैन भवन, देहरादून एवं मेदान्ता गुरूग्राम के सहयोग से निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन 60 गांधी रोड स्थित जैन धर्मशाला में किया गया कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलंकर सभी डॉक्टर का सम्मान करने के पश्चात कैंप प्रारंभ किया गया जिसमें कार्डियोलॉजी एवं सामान्य स्वास्थ्य से सम्बन्धित जाँच निःशुल्क की गई ।जिसमें कार्डियोलॉजी एंड जनरल फिजिशियन में डॉक्टर परामर्श डॉक्टर एस के तनेजा (कार्डियोलॉजिस्ट )डॉ मयंक सिंह (फिजिशियन )अमित भगत, राजेंद्र चमोली ( मैनेजर,मार्केटिंग)टीना, आरती (नर्सिंग) विशाल (बीएमडी टेक्नीशियन) सचिन (पीएफटी टेक्नीशियन) ने अपनी निशुल्क सेवाएं दी। कैंप में बीपी, रैंडम ब्लड…
उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026
देहरादून | भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक अरविंद कुमार ने उत्तराखंड के लिए वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 का उद्घाटन भारतीय रिजर्व बैंक, देहरादून में किया। इस कार्यक्रम में नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक पंकज यादव पीएनबी के मुख्य महाप्रबंधक फिरोज हसनैन; आरबीआई के वरिष्ठ अधिकारी; उद्योग निदेशालय के प्रतिनिधि और नाबार्ड, एसएलबीसी, एसबीआई, पीएनबी, बीओबी, यूबीआई, यूको, यूजीबी के वरिष्ठ बैंकिंग अधिकारी उपस्थित थे। समारोह के दौरान, गणमान्य व्यक्तियों ने साल भर चलने वाले अभियान के दौरान उपयोग किए जाने वाले वित्तीय साक्षरता सप्ताह के पोस्टरों का अनावरण किया। आयोजन में भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक अरविंद कुमार ने…
डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना
देहरादून | पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक के जितेंद्र कुमार डंडोना ने जानकारी दिये, डिजिटल धोखाधड़ी के लिए शीर्ष अदालत ने बैंकों को भी बहुत अधिक हद तक जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि वह अपनी जिम्मेदारियां भूल रहे हैं और ऐसे मामलों में ग्राहकों को ठगी से बचाने के लिए एक चेतावनी तंत्र विकसित करने के निर्देश दिए हैं। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करके बैंक इस प्रकार के होने वाले आर्थिक अपराधों से कई प्रभावशाली कदम उठा सकते हैं। धोखाधड़ी के बहुत ही कम मामलों में ग्राहकों के डूबे पैसों को रिकवर किया जा सका है। कई…
मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत
देहरादून | आज दिनांक 5 फरवरी 2026 को मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विधिक शिविर से सचिन जैन द्वारा राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय नकरौंदा के उपस्थित मेधावी छात्रों को मेडल तथा मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया। सचिन जैन द्वारा आज विद्यालय में उपस्थित मनीषा डोभाल सहायक अध्यापिका को मेडेल देकर उत्कृष्ट शिक्षिका तथा महेंद्र सिंह रावत प्रभारी प्रधानाध्यापक तथा सुनील कुमार सहायक अध्यापक को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन ने कहा कि वह सभी बच्चों को आगामी परीक्षाओं…
पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा
देहरादून | राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून उत्तराखंड के पैरा खेल प्रशिक्षक नरेश सिंह नयाल को इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन ने एक फिर से भरोसा जताते हुए सौंपी है बड़ी जिम्मेदारी।उनको नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का सिलेक्टर और ट्रेनर का जिम्मा दिया है।चयन प्रक्रिया दिल्ली और कोच्चि में होनी है।दिल्ली में महिला टीम का चयन 11 से 13 फरवरी 2026 तक रखा गया है और पुरुष टीम का चयन 15 से 18 फरवरी 2026 तक कोच्चि केरल में होना है।नयाल पिछले एक दशक से ब्लाइंड स्पोर्ट्स में प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत हैं और उन्होंने अब तक ब्लाइंड फुटबॉल,ब्लाइंड…
रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर
देहरादून | पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक के जितेंद्र कुमार डंडोना ने जानकारी दिया हैं कि, रिजर्व बैंक गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज हुई एमपीसी मीटिंग में ब्याज दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया है और इस बात पर जोर दिया कि हर ग्राहक को अपना केवाईसी बैंक में अपडेट करवा लेना चाहिए ताकि उसकी जमा राशि सुरक्षित रहे। इसके लिए उन्होंने अगले सप्ताह 9 फरवरी से प्रतिवर्ष की भांति फाइनेंशियल लिटरेसी सप्ताह भी मनाने की घोषणा की है जिसका मुख्य उद्देश्य ही यही होगा और जिसमें हर बैंक इस कार्य हेतु ग्राहकों को प्रेरित करेगा अगर किसी ग्राहक…
साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन
एम्स ऋषिकेश के डॉ. दिलीप वैष्णव ने किया विमोचन डोईवाला | एम्स ऋषिकेश के न्यायिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. दिलीप वैष्णव ने साईं सृजन पटल मासिक पत्रिका के 18वें अंक का भव्य विमोचन किया। इस विशेष अवसर पर पत्रिका ने एक नया प्रयोग करते हुए गढ़वाली में अपना पहला लेख प्रस्तुत किया, जो भाषा संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।विमोचन समारोह में डॉ. वैष्णव ने पत्रिका की सराहना करते हुए कहा, साईं सृजन पटल न केवल साहित्यिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को भी उजागर…





























