सिडकुल में बंद पड़े उद्योगों को प्रारंभ किया जाएः हरीश रावत
हरिद्वार। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि रोजगार सरकार के एजेंडे में नहीं है। सरकार से अपेक्षा करना बेकार है। हमारी मांग है कि उद्योगों में स्थानीय लोगों को 70 फीसदी काम के नियम का कड़ाई से पालन किया जाए। सिडकुल में बंद पड़े उद्योगों को प्रारंभ किया जाए। यह बात उन्होंने पदयात्रा के दौरान कही। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओ ने हरिद्वार में बेरोजगारी के विरुद्ध पदयात्रा निकाल अपना विरोध दर्ज किया। पद यात्रा की शुरुआत शहीद भगत सिंह चैक से…
पहाड़ दरकने से एनएच समेत 19 मार्ग बंद, 30 हजार लोग प्रभावित
बागेश्वर। उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर सड़कों पर टूट रहा है। शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग बागेश्वर-बैजनाथ-कपकोट-मुनस्यारी समेत 19 सड़कें बंद हो गई हैं। इसमें एक एनएच, एक जिला मुख्य मार्ग और 17 ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। इससे लगभग तीस हजार से अधिक जनसंख्या प्रभावित हो गई है। जिले में बारिश ने एक बार फिर तबाही मचा दी है। आरे गांव के समीप काभड़ी मंदिर पर पहाड़ दरक गया है। बोल्डरों की बारिश हो रही है। स्कूल जाने वाले शिक्षक, बच्चे, कर्मचारी और अन्य लोग घटना में बालबाल बच गए। सेवानिवृत्त कै. हरीश मेहरा ने बताया कि सड़क अभी…
सड़क से 100 मीटर नीचे खेत में गिरी कार, एक मौत, दो लोग घायल
पौड़ी। कालेश्वर ल्वाली मोटर मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। इस हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई दो अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वाहन में 3 युवक सवार थे, जो घूमने गए थे। क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक दीपचंद ने बताया कि कार में तीन युवक सवार थे। तीनों युवक पास के ही गगवाड़ गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि तीनों युवक अपने गांव गगवाड़ से ल्वाली कालेश्वर मोटर मार्ग पर घूमने जा रहे थे। तभी गांव से करीब 10 किलोमीटर दूर तमलाग गांव…
मुख्यमंत्री धामी ने बुलडोजर से आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को थानो, कुमाल्डा एवं उसके आसपास के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कमिश्नर गढ़वाल एवं जिलाधिकारी टिहरी को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाएं। उनके लिए भोजन एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था की जाय। मुख्यमंत्री ने जेसीबी से आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो मार्ग अवरुद्ध हुए हैं, लोगों को आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए। जिन इन क्षेत्रों में पेयजल एवं विद्युत की…
देहरादून में मूसलाधार बारिश, दून के इस क्षेत्र में फटा बादल, जानिए खबर
देहरादून। देहरादून के कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है उसी बीच मध्य रात्रि दून के मालदेवता क्षेत्र में बादल फटने से सात घर बहने की सूचना है। शेरकी गांव क्षेत्र में बादल फटने की घटना हुई है। बादल फटने के बाद आए भारी मलबे में कई वाहन बह गए। मालदेवता में बादल फटने से सात घर बह गए। वहीं सरखेत से 40 लोगों का रेस्क्यू किया गया। वहीं, देहरादून में रायपुर थानो रोड पर सौंग नदी पर बना पुल भी भारी बारिश से ध्वस्त हो गया। इसी स्थान पर दो युवक स्कूटी सहित नदी में गिर गए।…
अन्य भर्तियो की जांच भी एसटीएफ को सौंपना धामी सरकार का सराहनीय निर्णयः चौहान
देहरादून। भाजपा ने धामी सरकार के पेपर लीक प्रकरण के बाद अब पूर्व में हुई भर्तीयों को लेकर लगे आरोपों की जांच एसटीएफ को सौंपने के निर्णय का स्वागत किया है। पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने कहा कि स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में धांधली पर जांच एजेंसियों की जारी शानदार कार्यवाही एवं दो अन्य पुराने भर्ती घोटाले के आरोपों की जांच एसटीएफ को सौंपा जाना, भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार द्धारा जीरो टॉलरेंस नीति को साबित करता है। चौहान ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में पार्टी के कार्यकर्ताओं समेत प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड : जीएसटी की विशेष टीम ने एक करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी
कोटद्वार। कोटद्वार और रुड़की के मंगलौर में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए एक करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी है। दो ट्रकों से टैक्स चोरी कर ले जाए जा रहे करोड़ों रुपये के मिल स्केल (लोहे का बुरादा सरीका) को जब्त कर लिया गया। जबकि फर्म का सर्वे किया गया तो सामने आया कि मंगलौर में केवल कागजों में ही फर्म संचालित हो रही है। जीएसटी की टीम को सूचना मिली कि टैक्स चोरी कर ट्रकों से कोटद्वार माल ले जाया जा रहा है। जिसके बाद रोशनाबाद मुख्यालय से टीम ने कोटद्वार में…
सीबीआई का दुरुपयोग कर रही केंद्र सरकारः बसंत कुमार
देहरादून। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका अधिक जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी रविंद्र आनंद ने बताया कि आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष बसंत कुमार के नेतृत्व में आराघर चैक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस अवसर पर बसंत कुमार ने कहा कि केंद्र कि भाजपा सरकार द्वारा सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली में ईमानदारी के साथ काम कर रही है एवं यही कारण है कि आज अन्य प्रदेशों में भी आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों के मन में ईमानदार पार्टी…
कांग्रेस की ‘मंहगाई पर हल्ला बोल’ महारैली अब 4 सितम्बर को होगी
देहरादून। देशभर में आसमान छूती मंहगाई, बढती बेरोजगारी एवं मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के आह्रवान पर 28 अगस्त को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित की जानी वाली ‘‘मंहगाई पर हल्ला बोल’’ महारैली अब 4 सितम्बर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित की जायेगी। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि आज देश में मंहगाई अपने चरम पर पहुंच गई है, गरीब को दो जून की रोटी के लिए संघर्ष करना पड रहा है वहीं दूसरी ओर देश में बेरोजगारी…
कोटद्वार : अग्निवीरों की भर्ती शुरू, युवाओं ने दिखाया दम-खम
कोटद्वार। पौड़ी जिले के कोटद्वार में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती रैली का आगाज हो गया है। कोटद्वार के विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में आयोजित भर्ती रैली में पहले दिन चमोली के सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान युवाओं ने फिजिकल यानी शारीरिक मापदंड में अपना दमखम दिखाया। हालांकि कुछ युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में मनमानी का आरोप लगाया है। कोटद्वार के विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में अग्निवीर भर्ती रैली की शुरुआत हो गई है। पहले दिन चमोली जिले के युवाओं ने दमखम दिखाया। अग्निपथ योजना के तहत चमोली जिले से 9,306 युवाओं ने अग्निवीर भर्ती के…






























