Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



सीएम धामी ने किया कोविड टीकाकरण कैंप का निरीक्षण

  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में चल रहे कोविड टीकाकरण कैम्प का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कोविड टीकाकरण अभियान से जुड़े स्वास्थ्य कार्मिकों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कोविड टीकाकरण के लिए आए लोगों से बातचीत भी की। सचिवालय में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत बूस्टर डोज लगाई जा रही है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी उपस्थित रहीं।

Read More

नवोदय विद्यालय के 7 छात्र व एक शिक्षक कोरोना संक्रमित, प्रदेश में सक्रिय मरीज एक हज़ार से अधिक

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। मंगलवार को प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 250 के पार पहुंच गया। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 282 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 223 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में फिलहाल 1180 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 1874 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 137, हरिद्वार में 22, नैनीताल में 35, टिहरी में 19, ऊधमसिंह नगर में 32, अल्मोड़ा में 18, उत्तरकाशी…

Read More

तीन युवतियों की काटी चोटी, चुटिया गैंग फिर सक्रिय, जानिये खबर

  देहरादून। कोटद्वार में चुटिया गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गया है। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कोटद्वार के लकड़ीपड़ाव क्षेत्र में तीन युवतियों की चोटी काटने की जानकारी मिलने की बात करते हुए इस कांड में लिख अब्दक्टों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।नउन्होंने बताया कि चोटी काटने वाला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। आज नगर निगम के लकडीपड़ाव में एक व्यक्ति ने तीन युवतियों की चोटी काट दी। तीनों युवतियां उस समय एक कपड़े की दुकान में खरीदारी कर रही थीं। धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि एक व्यक्ति…

Read More

धर्म : 500 साल पुराने नाग मंदिर और महारुद्र यज्ञ

    देहरादून। नाग देवता मंदिर समिति ने मसूरी के हाथी पांव रोड स्थित नाग मंदिर परिसर में 13वां महारुद्र यज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का शुभारंभ किया। इससे पहले मसूरी के क्यार कुली भट्टा गांव से कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं ने सर पर कलश रखकर नंगे पैर करीब 10 किलोमीटर का पैदल सफर तय किया।मभक्त पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर झूमते हुए नजर आए। यात्रा के पड़ावों पर पर्यटकों व राहगीरों ने भी भगवान नाग देवता की डोली के दर्शन किए। कलश यात्रा के नाग मंदिर पहुंचने पर…

Read More

शर्मनाक : देवर के साथ मिलकर महिला ने की पति की हत्या

murder

कोटद्वार। काशीरामपुर मल्ला में एक महिला पर देवर के साथ मिलकर पति की हत्या का आरोप लगा है। घटना का पता तब चला जब पड़ोसियों ने देखा कि मकान में बाहर ताला लगा हुआ है और अंदर से कूलर की आवाज आ रही है। आसपास के लोगों ने कोटद्वार थाने में सूचना दी।नकोटद्वार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का ताला तोड़ा तो देखा कि रिंकू (38 वर्ष, पुत्र दयाराम गांव खेड़ी/जटगांव नहटौर जिला बिजनौर) चारपाई पर मृत पड़ा है। पोस्टमार्टम के लिए शव को कोटद्वार बेस अस्पताल भेजा गया। कोटद्वार कोतवाली प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि रिंकू के…

Read More

शौर्य दिवस पर सीएम ने कारगिल शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

  देहरादून। कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीदों के परिवारजनों को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल लड़ाई में माँ भारती की रक्षा के लिये हमारे वीर जवानों ने पराक्रम की नई परिभाषा लिखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल में भारत के रणबांकुरों का दुश्मन के खिलाफ किया गया सिंहनाद… 1999 से लेकर आज तक उसी वेग से गूंज रहा है। भारतीय सेना के अदम्य साहस और वीरता ने दुश्मन को एक बार फिर…

Read More

तीन कांवड़िए गंगा में डूबे, एक का शव बरामद

  हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में दिल्ली के तीन युवा कांवड़िए गंगा की मुख्य धारा में डूब गए। एसडीआरएफ और जल पुलिस के सर्च ऑपरेशन में एक कांवड़िए का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दो कांवड़ियों की तलाश जारी है। हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। दिल्ली के मानसरोवर पार्क न्यू मार्डन जिला शाहदरा के रहने वाले अमन 23, प्रियांशु श्रीवास्तव 23, यश गुप्ता 21 और विनीत शनिवार को कांवड़ यात्रा के लिए निकले थे। वे दोपहिया वाहन से पहुंचकर उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र के एक आश्रम में ठहरे थे। परमार्थ आश्रम…

Read More

अनुपमा गुलाटी हत्याकांड : 12 साल पहले पत्नी के 72 टुकड़े करने वाले आरोप को 45 दिन की मिली जमानत

  हल्द्वानी। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने देहरादून के चर्चित अनुपमा गुलाटी हत्याकांड के मामले में आजीवन की सजा काट रहे राजेश गुलाटी की शार्टटर्म जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई की। मामले को सुनने के बाद वरिष्ठ न्यायमुर्ति संजय कुमार मिश्रा व न्यायमुर्ति आलोक कुमार वर्मा की खण्डपीठ ने अभियुक्त राजेश गुलाटी को 45 दिन की शार्टटर्म जमानत दी है। मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर की तिथि नियत की है। शार्टटर्म जमानत प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि गुलाटी का स्वास्थ्य ठीक नही है और उनकी सर्जरी भी होनी है। इस आधार पर उन्हें शार्ट टर्म जमानत दी जाय।…

Read More

28 जुलाई को सोनी टीवी के इंडियन आइडल के ऑडिशन दून में

देहारादून। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शो इंडियन आइडल भारतीय टेलीविजन के सबसे प्रतिष्ठित और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सिंगिंग रियलिटी शोज़ में से एक है, जिसने कई महत्वाकांक्षी गायकों को एक राष्ट्रीय मंच दिया। 2004 में प्रीमियर हुए इस शो ने देश को कई अद्भुत आवाजें दी हैं, जिनमें सलमान अली (सीज़न 10 के विजेता), सनी हिंदुस्तानी (सीज़न 11 के विजेता), और सीज़न 12 के सबसे हालिया विजेता, पवनदीप राजन शामिल हैं, जिन्होंने अपनी मधुर आवाजों से पूरे देश का दिल जीत लिया। जयपुर, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, पटना, कोलकाता, इंदौर, लखनऊ, मुंबई और चंडीगढ़ के बाद अब इंडियन आइडल…

Read More

मदद: कांवडिए को आया हार्ट अटैक, पुलिस ने बचाई जान

  ऋषिकेश। सोमवार सुबह नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक करने पहुंचे एक कांवड़िए को खैरखाल के पास हार्ट अटैक आ गया। कांवड़िए के साथियों ने सड़क पर हार्ट अटैक की वजह से बेहोश हुए साथी की जान बचाने के लिए अस्पताल के बारे में पूछताछ करनी शुरू की। मामला जैसे ही पास में ड्यूटी कर रहे कालागढ़ थाना अध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत के कानों में पहुंचा तो वह खुद कांवड़िए की जान बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। अपने साथियों के साथ मिलकर अमरजीत सिंह रावत ने कांवड़िए को गोद में उठाकर पास में ही संचालित हो रहे मेला क्लीनिक पहुंचाया।…

Read More