Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



पूरी ईमानदारी और अपनी मेहनत से परीक्षा पास करने वालो को निराश नहीं होने देंगे : सीएम धामी

  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से स्नातक स्तरीय परीक्षा में चयनित कुछ अभ्यर्थियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने पूरी ईमानदारी और अपनी मेहनत से परीक्षा पास की है, उन्हें निराश नहीं होने दिया जाएगा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में जहां भी गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त हो रही है वहां हमने सख्त जांच के आदेश दिये हैं। कुछ मामले एसटीएफ को दिये गये हैं एवं कुछ पर विजिलेंस को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटालों में किसी  भी दोषी को भी नही…

Read More

जरा हटके : बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के नाम की घर की वसीयत

  ऋषिकेश। आवास-विकास कालोनी ऋषिकेश निवासी शंकर लाल शाह और उनकी पत्नी ने अपने मकान की वसीयत मंदिर समिति के नाम की है। समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि कुछ दिन पहले इस संबंध में शाह ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय से अपने मकान की वसीयत मंदिर समिति के नाम करने की इच्छा जताई थी। जिसे समिति ने स्वीकार कर लिया था। विगत दिनों मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह के आदेश के बाद वसीयत को पंजीकृत कर दिया गया। मंगलवार को मंदिर समिति के विधि अधिकारी शिशुपाल बत्र्वाल, आशुतोष शुक्ला तथा मीडिया…

Read More

सनसनी: युवक की गला रेतकर हत्या

  रूड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में सालियर से मंगलौर की ओर जा रहे बाईपास पर पनियाला के समीप एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान उसके आधार कार्ड से सतवीर निवासी इक्कड़ थाना पथरी जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। सतवीर की गला रेत कर हत्या की गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची गंगनहर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। सतवीर के परिजनों को पुलिस ने सूचित किया, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सतवीर पंजाब जाने के लिए सोमवार की शाम को घर से…

Read More

दिल्ली से मीटिंग के बहाने लाई गयी युवती से गैंगरेप

rep aur rajniti

हरिद्वार। दिल्ली से मीटिंग के बहाने लाई गई एक युवती को शराब के साथ नशीली वस्तु पिलाकर उसके बॉस और एक दोस्त ने एक फ्लैट में कई बार दुष्कर्म किया। युवती की तहरीर पर कोतवाली रानीपुर पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार नजफगढ़ की रहने वाली एक युवती दिल्ली की एक फर्म में काम करती है। 27 अगस्त की शाम वह कंपनी के काम से…

Read More

जहरीली गैस रिसाव से कई लोगों की तबीयत बिगड़ी, एसडीएम, सीओ भी अस्पताल में भर्ती

  देहरादून/रुद्रपुर। उधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के आजाद नगर में मंगलवार सुबह जहरीली गैस फैलने से एक-एक कर कई लोगों की तबीयत खराब हो गई। पुलिस का कहना है कि क्लोरीन गैस के रिसाव से यह समस्या हुई है। बेहोशी की हालत में लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां जिला अस्पताल का आईसीयू वार्ड भी फुल हो गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आजाद नगर में किसी कबाड़ी के यहां क्लोरीन से भरा हुआ सिलिंडर पहुंचा था, जिसमें गैस के रिसाव से आसपास के…

Read More

फेसबुक पर महिला से दोस्ती करना युवक को भारी पड़ा, जाने अजब गजब खबर

  रुड़की। फेसबुक पर एक महिला से दोस्ती करना युवक को भारी पड़ गया। विवाहिता मुंबई से अपनी एक बच्चे को साथ लेकर युवक के घर पहुंच गई। युवक के परिजनों ने इस बात की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने विवाहिता के परिजनों से संपर्क किया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवक की दोस्ती छह माह पूर्व फेसबुक पर मुंबई निवासी एक महिला से हुई थी। कुछ समय तक फेसबुक पर विवाहिता और युवक के बीच बातचीत होती रही। बाद में फोन नंबर दोनों ने एक-दूसरे को दिए। इसके बाद व्हाट्सएप व…

Read More

देहरादून : विधानसभा भर्ती घोटाले में सीवाईएसएस ने किया विरोध प्रदर्शन

कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के आवास का किया घेराव  देहरादून | उत्तराखंड विधानसभा भर्ती घोटाले में सीबीआई मांग को लेकर सीवाईएसएस उत्तराखंड ने विरोध प्रदर्शन किया। सीवाईएसएस ने कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के आवास का घेराव किया। सीवाईएसएस की मांग है की भर्ती घोटाले में सीबीआई जांच हो और दोषियों को जेल भेजा जाए। इस मौके पर सीवाईएसएस उत्तराखंड कॉर्डिनेटर अजय बडसीवाल, सीवाईएसएस उत्तराखंड सह प्रभारी आरती राणा, टिहरी लोकसभा प्रभारी रितिक राणा, हरिद्वार लोकसभा प्रभारी अंशुल शर्मा,आरूषी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More

नाबार्ड द्वारा राज्य स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

देहरादून | नाबार्ड द्वारा आधारभूत संरचना विकास निधि पर क्षमता निर्माण के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन नाबार्ड ने आज दिनांक 29 अगस्त, 2022 को अपने आईटी पार्क स्थित कार्यालय में आरआईडीएफ पर क्षमता निर्माण हेतु राज्य सरकार के विभिन्न कार्यान्वयन विभागों के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक भास्कर पंतकी अध्यक्षतामेंकी गई. कार्यशाला में राज्य सरकार के विभिन्न कार्यान्वयन विभाग यथा पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, शिक्षा, पेयजल, कृषि, उद्यान, पशुपालन आदि के प्रतिनिधियों के साथ-साथ नाबार्ड के वरिष्ठ अधिकारियोंने भाग लिया। नाबार्ड के महाप्रबंधक डॉ. सुमन कुमार ने सभी प्रतिभागियों को स्वागत किया तथा…

Read More

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का सीएम ने किया शुभारम्भ

  देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पुलिस लाईन मैदान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ‘‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना‘‘ का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर प्रदेश के खिलाड़ियों के उन्नयन हेतु कई घोषणाएं भी की गई। उन्होंने कहा कि खेल विभाग के अन्तर्गत खेल प्रशिक्षकों की कमी को देखते हुए प्रत्येक जनपद के लिए 08-08 विभागीय खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। खिलाड़ियों को त्वरित नियमानुसार वित्तीय लाभ दिये जाने हेतु मुख्यमंत्री खेल विकास निधि की स्थापना की जायेगी। इसके साथ ही खेल विभाग, उत्तराखण्ड के कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों को…

Read More

दुःखद : पुजारी ने अपनी माँ, पत्नी और तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट

ऋषिकेश | ऋषिकेश के पास रानी पोखरी के शांति नगर निवासी महेश तिवारी ने अपने पूरे परिवार के 5 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति मुलरूप से बांदा उत्तर प्रदेश का निवासी है, जो कि क्षेत्र मे पूजा पाठ का काम करता था | विदित हो कि आरोपी मूल रूप से बांदा उत्तर प्रदेश का निवासी है। हत्या की वजह क्या रही होगी ये आरोपी से जानकारी बयान के आधार पर ली जाएगी। मृतकों में तीन बेटी माता व आरोपी की…

Read More