उत्तराखण्ड को प्लास्टिक मुक्त बनाने को चलेगा जन अभियान
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरूवार को राजभवन में वाईस एडमिरल (से नि) अनिल कुमार चावला व सामाजिक कार्यकर्ता अनूप नौटियाल ने मुलाकात की। राज्यपाल ने उत्तराखण्ड प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त बनाने के क्षेत्र में दोनों के साथ बैठक करते हुए उनके अनुभवों से सुझाव प्राप्त किए। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए एक जन अभियान चलाये जाने के जरूरत है। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया है, जिनमें मुख्य रूप से स्वच्छता अभियान को एक जन आन्दोलन से जोड़ते हुए सभी हितधारकों को इस अभियान…
निशंक के स्पर्श गंगा गीत एवं खण्डकाव्य ‘‘मैं गंगा बोल रही’’ का हुआ लोकार्पण
देहरादून,। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को ऋषिकुल, महाविद्यालय हरिद्वार में सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा रचित स्पर्श गंगा गीत एवं खण्डकाव्य ‘‘ मैं गंगा बोल रही’’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्पर्श गंगा ई-पत्रिका का विमोचन भी किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने स्पर्श गंगा अभियान चलाकर गंगा की निर्मलता एवं अविरलता के लिए व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाया। दुनिया में गंगा के प्रति एक आस्था और निष्ठा देखने को मिलती…
उत्तराखंड में है रोमांच के दीवानों के लिए बहुत कुछ
देहरादून। उत्तराखंड के कुमाऊं इलाके की अद्भुत खूबसूरती के बीच चीड़, बलूत और देवदार के पेड़ों से घिरी सात मीठे पानी की झीलों को मिलाकर बना सत्ताल एक अछूता इलाका है। सत्ताल अपने हरे-नीले रंग वाले पानी के लिए मशहूर है, जो आत्म अनुभूति के लिए आने वालों को ध्यान और परमानंद की स्थिति में पहुंचा देता है। उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने अब इस सुरम्य क्षेत्र में आने वाले रोमांच के दीवानों के लिए एक नई पहल की है। सत्ताल के बिल्कुल साफ पानी के ऊपर ज़ोरबिंग (इंसान को अंदर बिठाने वाली रबर की पारदर्शी विशालकाय गेंद) बच्चों और वयस्कों…
उत्तराखंड : प्रदेश में 6 दिनों में कोरोना के 100 नये केस मिले, जानिए खबर
कोरोना के इस तीसरी लहर में अब तक 88861 मरीज हुए है ठीक इस कोरोना लहर में संक्रमण से अब तक 275 लोगो की मौत भी हुई आज 24 नए मामले मिले देहरादून | उत्तराखंड में 5 मई 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी 2022 से कोरोना मरीजो की संख्या हुई 92486 आज 24 नये मामले मिले, कोरोना संक्रमण से प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | आज 17 मरीज ठीक हुए है | आज देहरादून में सबसे अधिक 8 कोरोना के नए मामले मिले है |
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह धामी को अलकनंदा पर्यटक आवास गृह की चाबी सौंपी, जानिए खबर
हरिद्वार / देहरादून | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को हरिद्वार में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश के नव निर्मित भागीरथी पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तराखण्ड सरकार को अलकनंदा पर्यटक आवास गृह का हस्तांतरण किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अलकनंदा पर्यटक आवास गृह की चाबी सौंपी। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा 43.27 करोड़ रूपये की लागत के 2964 वर्ग मीटर में बने भागीरथी पर्यटक आवास गृह में…
उत्तराखंड : हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा वाले छात्रों को एडमिशन देने का आदेश जारी
देहरादून। हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राएं रिजल्ट आने से पहले भी ग्यारवीं कक्षा में एडमिशन ले सकते हैं। इस शैक्षिक सत्र में पढ़ाई को सुचारु रखने के लिए सरकार ने एडमिशन की नई व्यवस्था लागू कर दी है। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा वाले छात्रों को प्रोविजनल एडमिशन दिया जाएगा। यदि वो बोर्ड परीक्षा में पास हो जाते हैं उनका कक्षा ग्यारह में एडमिशन मान्य रहेगा। फेल होने वाले छात्रों का एडमिशन निरस्त कर दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए थे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने इसके आदेश…
उत्तराखंड : सीएस ने लंबित प्रकरणों के निस्तारण के दिए निर्देश
देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में स्वास्थ्य, खेल एवं वन विभाग से सम्बन्धित जिलाधिकारियों द्वारा जनपदों हेतु दिए गए सुझावों और शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के निस्तारण के सम्बन्ध में बैठक ली गई। मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों में दिव्यांग अन्य प्रकार के प्रमाण पत्रों को जारी करने हेतु मासिक रूप से तिथियां निर्धारित कर ली जाएं ताकि क्षेत्रवासियों को प्रमाणपत्रों को बनाने हेतु परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों को बढ़ाए जाने पर फोकस करना चाहिए।…
दूल्हे को घोड़े से जबरन उतारने की कोशिश पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जाने मामला आखिर क्या
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के ब्लॉक सल्ट के ग्राम थला तड़ियाल मौडाली के तोक मजबाखली में अनुसूचित जाति के दूल्हे को घोड़े से जबरन उतारने की कोशिश और बरातियों को रोकने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में प्रशासन ने तोक मजबाखली गांव की पांच महिलाओं और एक पुरुष के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। तीन मई को ग्राम थला तड़ियाल निवासी दर्शन लाल ने सल्ट के एसडीएम गौरव पांडे को दी गई तहरीर में कहा कि सोमवार (दो मई) को उनके बेटे विक्रम की बरात को मजबाखली में ग्रामीणों ने रोक दिया। बरात…
ऊर्जा निगम के लाइनमैन ने लगाई फांसी
किच्छा। ऊर्जा निगम में कार्यरत लाइनमैन संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूल गया। मृतक के स्वजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। निर्मल उम्र 36 वर्ष पुत्र नंद राम निवासी बंगाली कॉलोनी सिरोली कलां थाना पुलभट्टा मूल रूप से ग्राम धनौरी तहसील स्वार जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश का निवासी था। विवाह के बाद पिछले 15 वर्ष से ही वह बंगाली कॉलोनी में रह कर लालपुर बिजली घर में स्वयं सहायता समूह के…
दुःखद : यमुनोत्री में 24 घंटे में हार्ट अटैक से 3 यात्रियों की मौत
उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम में पिछले 24 घण्टे में हृदय गति रुकने से तीन तीर्थ यात्रियों की मौत हो चुकी है। तीनों यात्रियों की उम्र 60 साल से ज़्यादा बताई गई है। ये तीनों यात्री राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे, जो चारधाम की यात्रा पर निकले हुए थे और यमुनोत्री धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इन मौतों के बाद प्रशासनिक विभागों में खलबली मची है और यमुनोत्री धाम के पैदल पड़ाव में ऑक्सीजन व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के आदेश जिला स्वास्थ्य विभाग को दिए गए हैं। आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि यमुनोत्री…




























