उत्तराखंड : देश के गृहमंत्री अमित शाह ने लान्च की घसियारी योजना, जानिए खबर
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत रहे उपस्थित देहरादून। मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में किया। इस योजना से पशुओं के लिए चारा जुटाने के लिए महिलाओं के सिर से बोझ कम होगा और उनके समय और श्रम की बचत होगी। घसियारी योजना के तहत पशुपालकों को पशुआहार (साइलेज) के 25 से 30 किलो के वैक्यूम पैक्ड बैग उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे दुधारू पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार के साथ ही दुग्ध उत्पादन में 15 से 20 फीसद तक वृद्धि होगी। इस योजना के लागू…
पूर्व सैनिकों को ठगने वाला ओगल भट्टा क्लेमेनटाउन निवासी युवक गिरफ्तार, जानिए खबर
देहरादून । कबूतरबाजी के एक मामले में क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने सेना से रिटायर्ड फौजी के बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपित कबूतरबाजी के मामले में ही पहले भी दो बार जेल जा चुका है। आरोपित कनाडा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे ठगता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। डीआइजी जन्मेजय खंडूड़ी ने बताया कि धीरज कुमार ध्रुव निवासी इंदिरापुरम फॉर्म क्लिमेंट टाउन में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं उन्हें नौकरी की तलाश थी, जिसके चलते…
देहरादून : चोरों का मुखबिर निकला सिपाही, सिपाही की थी चोरी में हिस्सेदारी
देहरादून । जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो मानव समाज का गर्त में जाना तो तय ही माना जाएगा। वैसे तो पुलिस की कार्यप्रणाली पर हमेशा से सवाल उठते रहे हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली को संदेह के घेरे में लेने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। जहां चोरी के आरोपियों के खुलासे में कबूल किया है कि पुलिस का ही एक सिपाही चोरों का मुखबिर बना हुआ था। जोकि मुखबिरी की वसूली चोरों से करता था। राजधानी दून में पुलिस ने सिपाही समेत चार चोरों को गिरफ्तार किया है आरोपी सिपाही चोरों के साथ मिला हुआ था और…
अनिल कुमार ऊर्जा निगम के एमडी बने, जानिए खबर
देहरादून | उत्तराखंड ऊर्जा निगम में शासन ने निगम के प्रबन्ध निदेशक पद पर अनिल कुमार यादव की नियुक्ति की | विदित ही कि ऊर्जा में तीन निगमो में दो में प्रबन्ध निदेशक के पद खाली चल रहे थे | इन पदों के लिए शासन स्तर और साक्षात्कार हुए थे | शामिल सभी के अभिलेखों का परीक्षण चल रहा था | जिनमे अनिल कुमार यादव को ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत एवं सीएम धामी का अनुमोदन मिल गया | देर शाम तक ऊर्जा अपर सचिव डाक्टर अहमद ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिये | अनिल कुमार की नियुक्ति…
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिये स्वीकृत की 19 करोड़ की धनराशि
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु 19.17 करोड़ रूपये की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के अन्तर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत विभिन्न 06 कार्यों हेतु 376.25 लाख रूपये की धनराशि की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ के अन्तर्गत विजयनगर तैला मोटर मार्ग के मरघट से बाराकोट से सिरोडगांव मला, सिल्ला तक अतिरिक्त मोटर मार्ग के निर्माण हेतु 46.61 लाख रूपये की धनराशि, विधानसभा क्षेत्र टिहरी के अन्तर्गत विभिन्न 08 निर्माण कार्यों हेतु 372.06 लाख रूपये की धनराशि, विधानसभा क्षेत्र टिहरी के अन्तर्गत चम्बा…
उत्तराखंड : प्रदेश में आज 7 कोरोना मरीज मिले वही 7 हुए ठीक , एक्टिव केस 146, जानिए खबर
अब तक 330180 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7400 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 29 अक्टूबर 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 343876 आज कुल 07 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | आज जहाँ 07 मरीज ठीक हुए वही 07 नये मरीज मिले | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले देखिए लिस्ट
पैरा खिलाड़ी युवाओं के बने है प्रेरणा स्त्रोत : सीएम धामी
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को सचिवालय में पैरालिंपिक एसोसिएशन ऑफ हेन्डीकैप्ड पीपल्स के सदस्यों ने पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रेम कुमार के नेतृत्व में भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पैरा खिलाड़ी दिव्यांगता की विषम परिस्थितियों को आपने अपने अदम्य साहस एवं जीवटता के बल पर सफलता की मिसाल कायम कर युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत बने हैं। मजबूत मानसिक मनोबल के बल पर कोई भी कार्य कठिन नहीं होता है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन फेडरेशन के तत्वाधान में 15 नवंबर से 21 नवम्बर तक युगांडा के कम्पाला में आयोजित होने वाले…
उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया पुस्तक माँ पीताम्बरा का विमोचन किया
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड की धार्मिक संस्कृति एवं प्राचीन धर्म स्थलों के महत्व पर लिखित पुस्तक माँ पीताम्बरा का विमोचन किया । मुख्यमंत्री ने पुस्तक के लेखक रमाकान्त पन्त, एवं प्रकाशक ललित पन्त को बधाई देते हुए कहा कि देव भूमि उत्तराखण्ड में ऐसे अनेक प्राचीन धार्मिक स्थल मौजूद हैं, जो देव भूमि की सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के ग्रामीण अंचलों एवं वन्य क्षेत्रों में स्थित ऐसे धर्म स्थल जहाँ स्थानीय लोगों की धार्मिक परम्पराओं के प्रमुख केन्द्र हैं वहीं धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी…
सीएम धामी एवं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हुनर हाट मेले का किया उद्घाटन
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को रेसकोर्स देहरादून में हुनर हाट मेले का उद्घाटन किया। हुनर हाट मेले में 30 से अधिक राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों से 500 से अधिक हस्त शिल्पकारों एवं हुनरमंदों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री के साथ विश्वकर्मा वाटिका एवं विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। 75वें आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को भी सम्मानित किया।…
यूनाइटेड दिव्यांग कप का हुआ शुभारंभ, उद्घाटन मैच में उत्तराखंड ने महाराष्ट्र को हराया
देहरादून | यूनाईटेड दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखंड द्वारा तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच उत्तराखंड और महाराष्ट्र के बीच खेल गया | मैच के मुख्यअतिथि संदीप गुप्ता निदेशके दून डिफेंस एकेडमी ने विजेता ट्राफी से पर्दा हटाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया | दून स्ट्राइकर क्रिकेट ग्राउंड में चलने वाला यह प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगा | इस अवसर पर संदीप गुप्ता, गणेश शाह, नरेंद्र शाह, विशाल चौधरी, दिनेश शर्मा, नरेश नयाल, अरुण कुमार यादव आदि उपस्थित रहे | इस प्रतियोगिता के लिए विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों ने अपनी शुभकामनाएं दी जिनमे दिल्ली सांसद मनोज तिवारी, उत्तराखंड पूर्व मुख्यमंत्री…






























