निर्देशक विजय भारद्वाज को राज्यपाल ने किया सम्मानित
देहरादून। देहरादून स्थित राजभवन में पीओके डॉक्यूमेंट्री सांग के निर्माता निर्देशक विजय भारद्वाज को सम्मानित किया गया। विजय भारद्वाज वर्ष 2005 से कला संस्कृति के क्षेत्र में कार्य करते आ रहे हैं। देशभर के अनाथ बच्चों को भी उनके द्वारा नेशनल चैनल पर अपनी कला दिखाने का मौका दिया गया। विजय भारद्वाज के ऊपर पूरे देश को गर्व है। उन्हें देश के लिए उल्लेखनीय योगदान के लिए विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, उत्तराखंड विधानसभा स्पीकर प्रेमचंद्र अग्रवाल एवं दायित्वधारी नरेश बंसल ने सर्टिफिकेट और स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया। कुछ ही दिनों…
उत्तराखंड : अब हरेला पर्व पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हरेला पर्व पर 16 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने पर स्वीकृति दी है। पूर्व में इसे निर्बन्धित अवकाश घोषित किया गया था। इस वर्ष 23 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित मंथन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हरेला पर्व पर पूरे राज्य में एक ही दिन में व्यापक वृक्षारोपण किए जाने के निर्देश दिए थे। इसके लिए हरेला पर निर्बन्धित अवकाश को सार्वजनिक अवकाश मे परिवर्तित किए जाने का निर्णय लिया गया था। अब हर साल हरेला पर्व पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा…
ग्राफ़िक एरा यूनिवर्सिटी की छात्रा ने की खुदकुशी, जानिए खबर
देहरादून | एक 21 वर्षीय छात्रा ने टर्नर रोड़ देहरादून में फांसी लगा ली है। युवती ग्राफ़िक एरा यूनिवर्सिटी में बीएससी एग्रीकल्चर, थर्ड ईयर की छात्रा थी। ग्राफ़िक एरा में एग्रीकल्चर की थी छात्रा जानकारी हो कि पिछले कुछ दिनों से अपने एक दोस्त के साथ टर्नर रोड पर किराए पर कमरा लेकर रह रही थी। जो की ग्राफ़िक एरा में एग्रीकल्चर का ही छात्र है।घटना थाना क्लेमेनटाउन के टर्नर रोड की है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, पुलिस आत्महत्या के कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतका के परिजनों…
जरा हटके : चारधाम के डिजीटल दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु
देहरादून | जल्द ही दुनियाभर के श्रद्धालु जो कि किन्हीं कारणों से देवभूमि नहीं आ पाते हैं, यहां के चार धाम सहित अन्य प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों के ऑनलाईन दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए जिओ, एक डिजीटल प्लेटफार्म तैयार करेगा। श्री केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित अन्य धार्मिक स्थलों का दर्शन किया जा सकेगा। उत्तराखण्ड में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इनके अलावा लाखों लोग ऐसे भी हैं जो कि पूरी श्रद्धा होने पर भी किन्हीं कारणों से नही आ पाते हैं। ऐसे लोग भी चारधाम सहित देवभूमि उत्तराखण्ड में स्थित अन्य मंदिरों के दर्शन…
उत्तराखंड : राष्ट्रीय खेलों के लिए 12815.75 लाख के 7 प्रस्तावों की मंजूरी
देहरादून । 38वें राष्ट्रीय खेलों के आगामी 2021 में आयोजन को देखते हुए अवस्थापना सुविधाओं के विस्तार का कार्य गतिमान है। विगत दिन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा 38वें राष्ट्रीय खेलों में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर की 34 प्रतियोगिताओं के लिए खेल अवस्थापना सुविधा जुटाने के लिए निर्देशों के क्रम में अवस्थापना सुविधाओं के विस्तार का कार्य गतिमान है। जिसके क्रम में आज मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य व्यय वित्त समिति की बैठक में 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से सम्बन्धित अवस्थापना विकास के लिए रू0 12815.75 लाख लागत के 7 प्रस्तावों की…
सहसपुर : मां को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को गोली मारी, दोनों की मौत
विकासनगर । राजधनी देहरादून के पछवादून क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। सहसपुर थाना क्षेत्रांतर्गत भाउवाला के बड़ोवाला गांव में एक युवक ने अपनी मां को गोली मार खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। युवक चंडीगढ़ के पूर्व ट्रांसपोर्ट कमिश्नर का बेटा बताया जा रहा है। युवक प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। घटना आज सुबह करीब साढ़े 8 बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार थाना सहसपुर क्षेत्रांतर्गत भाफवाला के बड़ोवाला गांव के स्थित एक फार्म हाउस में जय पंडित नामक युवक ने पहले तो अपनी मां सुशीला देवी को गोली मारी उसके बाद…
उत्तराखंड : गेहूँ के समर्थन मूल्य में हुई 65 रूपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में रबी-खरीद सत्र 2020-21 की समीक्षा की। उन्होंने गेहूँ क्रय का समर्थन मूल्य 1925 रूपये प्रति क्विंटल किये जाने की स्वीकृति प्रदान करते हुए कहा कि किसानों को अधिकतम मूल्य एवं बेहतर सुविधायें उपलब्ध हो, यह हमारा प्रयास होना चाहिए। गत वर्ष प्रदेश में गेहूँ का समर्थन मूल्य 20 रूपए बोनस के साथ कुल 1860 रूपये प्रति क्विंटल था जिसमें इस वर्ष 65 रूपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि किसानों को उनकी उपज का समय पर भुगतान हो इसका ध्यान रखा जाना चाहिए। गेहूं किसानों…
उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, जानिए खबर
देहरादून। उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी आज घोषित हो गयी | प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा गठन किया गया । पार्टी के मोर्चो के अध्यक्ष भी घोषित कर दिए गए हैं। पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में अध्यक्ष के अलावा दो प्रदेश महामंत्री, एक महामंत्री संगठन, आठ उपाध्यक्ष, आठ प्रदेश मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय सचिव, छह प्रवक्ता, छह प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष के नाम घोषित किए। जानिए लिस्ट….
चार धाम देवस्थानम बोर्ड के पहले सीईओ बने मंडलायुक्त रविनाथ रमन
देहरादून। गढ़वाल मंडल के आयुक्त रविनाथ रमन को उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम बोर्ड का सीईओ बनाया गया है। इस वर्ष पहली बार चारधाम यात्रा का संचालन बोर्ड के माध्यम से होगा। देवस्थानम बोर्ड के गठन के बाद से ही पहले सीईओ को लेकर लगातार अटकलें चल रही थी कि कौन पहला सीईओ बनेगा। सोमवार को सरकार ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए गढ़वाल मंडल के आयुक्त को सीईओ को प्रभार दिया है। अब जल्द ही बोर्ड में उपाध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों की नियुक्त होगी। बोर्ड का उपाध्यक्ष कैबिनेट स्तर का हिंदू मंत्री ही हो सकता है। इसके अलावा शासन…
देवस्थानम अधिनियम के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर, जानिए खबर
नैनीताल। राज्यसभा सदस्य और भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से उत्तराखंड हाईकोर्ट में देवस्थानम अधिनियम के खिलाफ याचिका दायर की गई है। उन्होंने अधिनियम को असंवैधानिक और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन बताते हुए निरस्त करने की मांग को लेकर जनहित याचिका दायर की है। स्वामी ने कहा कि 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश में साफ कहा है कि सरकार मंदिर का प्रबंधन हाथ में नहीं ले सकती। वित्तीय गड़बड़ी होने पर सरकार अल्पकालिक प्रबंधन ले सकती है मगर सुधार के बाद सरकार को प्रबंधन सौंपना होगा। उन्होंने साफ कहा कि मंदिर का संचालन सरकार का काम…






























