उत्तराखण्ड के लिए राज्य पुलिस आधुनिकीकरण राशि को बढ़ाया जाए : सीएम त्रिवेंद्र
देहरादून/ छत्तीसगढ़ | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि केन्द्र पोषित, बाह्य सहायतित और राज्य पोषित सभी योजनाओं में क्षतिपूर्ति वनीकरण के लिए डिग्रेडेड फाॅरेस्ट लैंड की अनुमति दी जाए। उत्तराखण्ड के लिए राज्य पुलिस आधुनिकीकरण राशि को बढ़ाया जाए। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत खाद्यान्न के परिवहन का सम्पूर्ण व्यय का वहन भारत सरकार द्वारा किया जाए। दाल पर दी जाने वाली सब्सिडी को जारी रखा जाए। पर्वतीय क्षेत्रों में भण्डारण क्षमता के विस्तार में सहायता उपलब्ध कराई जाए। केंद्रीय गृहमंत्री की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 22 वीं बैठक छत्तीसगढ़…
एमएसएमई विभाग की दून हाट थीम पर आधारित झांकी की सराहना
देहरादून । सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा दून हाट थीम पर आधारित सुंदर झांकी गणतंत्र दिवस पर खूब सराही गई। इसकी सराहना राज्यपाल बेबी रानी मौर्य व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सहित कई अन्य गणमान्य लोगों ने की।राज्य में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा दिये जाने के उद्देश्य से ग्रोथ सेन्टर की स्थापना की जा रही है। ग्रोथ सेन्टर में विकसित स्थानीय उत्पादों एवं राज्य के हथकरघा एवं हस्तशिल्प की मार्केटिंग हेतु राज्य के प्रमुख स्थानों भीमताल (चमोली), काशीपुर (ऊधमसिंहनगर), पिथौरागढ़ एवं देहरादून में हाटों की स्थापना की जा रही है…
सहकारिता मेला हरिद्वार में 9 फरवरी से, जानिए खबर
हरिद्वार । उत्तराखंड सहकारिता विभाग के मंत्री डॉ धन सिंह रावत की अध्यक्षता में हरिद्वार में सहकारिता मे मामले के बारे में शासकीय आवास में बैठक हुई।मंत्री डॉ रावत ने बताया कि, 9 फरवरी 2020 को ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में सहकारिता मेला होगा। मेला का उद्धघाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर संयुक्त रूप से करेंगे। 9 फरवरी 2020 को जिला सहकारी बैंक हरिद्वार को 100 साल पूरे हो रहे हैं। इसका स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया जायेगा। यह सहकारिता परिवार के गौरव की बात है। मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया किबमेले उद्धघाटन…
कॅरोना वायरस पहुँचा नेपाल, आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश
देहरादून । कॅरोना वायरस से आवश्यक सतर्कता बरतने के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन के साथ मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई। मुख्य सचिव ने अवगत कराया कि प्रदेश की नेपाल सीमा से लगे जनपद चम्पावत, पिथौरागढ़ एवं ऊधमसिंहनगर में प्रभावित देशों से आने वाले पर्यटकों पर निगरानी हेतु सीमा क्षेत्र में मेडिकल टीमें लगाई गयी है तथा संभावित मरीज की सघन स्क्रीनिंग की जा रही है। ज्ञातव्य है कि चम्पावत में बनबसा, टनकपुर, पिथौरागढ़ के धारचूला, बलुवाकोट, जौलजीवी, झूलाघाट, नैनीसैणी एयरपोर्ट, ऊधम सिंह नगर में खटीमा, पंतनगर एयरपोर्ट, देहरादून एयरपोर्ट में…
29 जनवरी को बारिश और भारी बर्फबारी की सम्भावना, जानिए खबर
देहरादून । अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बीर सिंह बुदियाल ने अवगत कराया है कि मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पुर्वानुमान के अनुसार 29 जनवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग और पिथौरागढ जनपदेां में 300 मीटर और उससे अधिक की ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी बर्फबारी होने की सम्भावना के अलावा नैनीताल, देहरादून, पौड़ी, हरिद्धार और उधमसिंहनगर सहित कुछ स्थानों विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में शीत दिवस की स्थिति होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।उन्होंने आपदा प्रबन्धन आईआरएस प्रणाली के नामित समस्त अधिकारियों एवं विभागीय नोडल अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहते हुए अपने मोबाईल फोन सक्रिय रखने तथा…
देहरादून : अलग अलग जगह से दो शव मिलने से सनसनी
देहरादून । देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों से दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। पहला अंबीवाला टी स्टेट में एक मानव कंकाल मिला, जबकि बांसवाड़ा के जंगलों में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले को हत्या से जोड़ कर देख रही है। पहली घटना थाना बसंत विहार क्षेत्र की है। सिटी कंट्रोल रूम से सूचना मिली की अम्बीवाला टी स्टेट निकट महेंद्र चैक में एक मानव कंकाल पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पुलिस को टी स्टेट में…
सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे ई रिक्शा चालक, जानिए खबर
देहरादून । राजधानी के प्रमुख मार्गो पर ई रिक्शा संचालन पर लगाई गयी रोक के विरोध में ई रिक्शा चालकों ने आज सीएम आवास कूच कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ई रिक्शा संचालकों को विपक्ष कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है आज सीएम आवास कूच के दौरान भी कांग्रेस के कई नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।उल्लेखनीय है कि ई रिक्शा को नगर यातायात में बाधक बताते हुए घंटाघर सहित प्रमुख मार्गो और हाईवे पर ई रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। जिसके कारण राजधानी क्षेत्र में काम करने वाले…
उत्तराखण्ड वाटर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार ने दी स्वीकृति , जानिए खबर
प्रोजेक्ट के लिए समय सीमा तय करने के सीएम त्रिवेंद्र ने दिए निर्देश देहरादून | आज केंद्र सरकार ने लगभग 1203 करोड़ रूपए के उत्तराखण्ड वाटर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट को सैद्धांतिक स्वीकृति दी है। सिंचाई विभाग द्वारा उत्तराखण्ड वाटर मेनेजमेंट प्रोजेक्ट बनाया गया है। इसकी अनुमानित लागत 1203 करोड़ रूपए है। नीति आयोग द्वारा ‘‘जलसुरक्षा के लिए हिमालय के जलस्त्रोतों के पुनर्जीवन’’ पर प्रकाशित रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए यह प्रोजेक्ट तैयार किया जा गया है। प्रोजेक्ट की प्री-फिजीबिलीटी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। इसके तहत प्रस्तावित बांध, नहरों व तालाबों के निर्माण की डीपीआर बनाई जा रही है।…
जनहित सेवा समिति ओगल भट्टा ने मनाया गणतंत्र दिवस, जानिए खबर
देहरादून | आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनहित सेवा समिति ओगल भट्टा द्वारा अपने क्षेत्र ओगल भट्टा सुभाष नगर देहरादून में ध्वजारोहण किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी क्षेत्रवासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर गणतंत्र दिवस को एक पर्व के रूप मनाया। सेना से रिटायर्ड कर्नल विजय वर्मा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे ।विशिष्ट अतिथि के रूप मे अपने सपने संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव रहे। कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित कार्यक्रम में उपस्थित रहने वालों में समिति के अध्यक्ष सुनील पाल,सचिव मनजीत शर्मा, उपाध्यक्ष प्रदीप ममगाईं ,कोषाध्यक्ष अशोक वर्मा, संरक्षक सुरेंद्र थापा ,उपसंरक्षक…
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने किया ध्वजारोहण
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों, कार्मिकों एवं पुलिस के जवानों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने सभी प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। संविधान निर्मात्री समिति, स्वतंत्रा आन्दोलन में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले एवं देश की एकता एवं अखण्डता के लिए कार्य करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने उनको श्रद्धांजलि दी। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं भाजपा के…






























