फरवरी माह में जन प्रतिनिधियों का होगा सम्मेलन, जानिए खबर
मुख्यमंत्री करेंगे मन्त्रियों, विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों के साथ विचार -विमर्श देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अगले माह प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में अब तक किये गये समेकित प्रयासों के साथ ही राज्य के दृष्टिगत भविष्य की जरूरतों के सम्बन्ध में प्रदेश के मन्त्रिगणों, विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्षों एवं ब्लॉक प्रमुखों से चर्चा करेंगे। साथ ही इस सम्बन्ध में उनके सुझावों, विचारों एवं समस्याओं की भी जानकारी लेंगे। यह राज्य के समेकित विकास की दिशा व दशा तय करने में भी मददगार होगा। इस एक दिवसीय आयोजन में विभिन्न सत्रों के माध्यम से सभी…
ऋषिकेश में 1 से 7 मार्च तक ‘योग महोत्सव’
देहरादून । पर्यटन, तीर्थाटन, धार्मिक मेले एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में ‘योग महोत्सव-2020’ के सम्बन्ध में बैठक की। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि योग नगरी ऋषिकेश में योग महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। आगामी 01 मार्च से 07 मार्च तक चलने वाले योग महोत्सव में देश-विदेश के योगाचार्यों को आमंत्रित किया जायेगा। इसका उद्देश्य योग का प्रचार-प्रसार देश-विदेश मंे करना है। योग महोत्सव में केन्द्रीय आयुष मंत्री को आमंत्रित किया जायेगा। योग महोत्सव का प्रमुख आकर्षक कार्यक्रम पंडितराज द्वारा लिखित ‘गंगा लहरी’ का गायन होगा। योग महोत्सव में हैल्दी लाइफ, योगिक…
उत्तराखण्ड में 200 यूनिट तक बिजली और पानी के बिल हो माफ़ : सुनील सेठी
सुनील सेठी ने प्रदेश सरकार के मुखिया को भेजे ज्ञापन हरिद्वार । सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने कहा कि लगातार बिजली और पानी के बढ़ते बिल और बिलों में कई तरह के टेक्स जोड़कर जनता को परेशान किया जा रहा जबकि प्रदेश सरकार को समुचित उत्तराखण्ड विशेषकर हरिद्वार जिले के लिए बिजली के बिल 200 यूनिट तक ओर पानी के बिल मुफ्त करने चाहिए। सुनील सेठी ने प्रदेश सरकार के मुखिया को भेजे ज्ञापन में मांग की है कि वो हरिद्वार जिले के साथ…
रोजगार मेला : 70 कम्पनियों द्वारा 4500 युवाओं को मिलेगा रोजगार
रोजगार मेले का सीएम त्रिवेंद्र ने किया शुभारम्भ देेेहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एसजीआरआर पीजी कॉलेज, पथरी बाग, देहरादून में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित वृहद रोजगार मेले का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस रोजगार मेले में लगभग 70 कम्पनियों द्वारा 4500 युवाओं को रोजगार दिया जायेगा। उन्होंने सरकार के अनुरोध पर युवाओं को सेवायोजित करने के लिए बड़ी संख्या में प्रतिभाग करने पर कम्पनियों का आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड के युवा परिश्रमी एवं ईमानदार हैं। युवाओं के कौशल विकास पर ध्यान देने की जरूरत…
सूचना विभाग के उपनिदेशक केएस चौहान “मुख्यमंत्री सुशासन एवं उत्कृष्टता पुरस्कार” से होंगे सम्मानित
देहरादून | उत्तराखंड सरकार द्वारा शासकीय सेवा में उत्कृष्ट एवं इमानदारी पूर्वक कार्य करने के लिए सूचना व लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक एवं उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल ऑफिसर केएस चौहान को मुख्यमंत्री सुशासन एवं उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। सचिव सूचना दिलीप जावलकर, महानिदेशक डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट, अपर निदेशक डाॅ अनिल चंदोला सहित सूचना विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने चौहान को बधाई देते हुए इसे सूचना विभाग के लिए गौरवपूर्ण बताया है। चौहान द्वारा अपने सेवाकाल में शासकीय सेवा में उत्कृष्ट एवं इमानदारी पूर्वक कार्य करने के कारण इस पुरस्कार के…
“समावेशी शिक्षा” के विभिन्न पहलुओं पर होगा मंथन, जानिए खबर
देहरादून | 24 तथा 25 जनवरी को राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान,देहरादून के प्रांगण में अतिविशिष्ट विचारों का मंथन होगा ।नेशनल कॉन्फ्रेंस में देश के विशिष्ट शिक्षा नामी-गिरामी बुध्दिजीवी समावेशी शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर अपने-अपने विचारों को रखेंगे तथा दो दिनों के इस बौद्धिक मेले में मंथन के बाद कुछ विशेष निकलकर आने की संभावना जताई जा रही है। लगभग 14 राज्यों से इसमें 200 के करीब लोगों के शामिल होने की संभावना है।दो दिनों तक चलने वाली इस राष्ट्रीय कांफ्रेंस में आर सी आई,आई सी वी आई वेस्ट एशिया:इंटरनेशनल कौंसिल ऑफ एडुकेशन ऑफ विजुअली इम्पेयर्ड,साइटसेवर्स इंटरनेशनल, नेशनल ट्रस्ट,शिक्षा…
सीबीआई ने दो अधिकारियों को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
देहरादून । देहरादून में सीबीआई की टीम ने बुधवार शाम मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज के कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान टीम ने दो अधिकारियों को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारी केके सिंघल (एजीईई) और जूनियर इंजीनियर जांहगीर अहमद ठेकेदार से भुगतान के बदले बीस हजार रुपये की मांग कर रहे थे। सीबीआई को सूचना मिलते ही टीम वहां पहुंची और दोनों अधिकारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। सीबीआई के अधिकारियों के मुताबिक दोनों अधिकारियों के घर की तलाशी चल रही है।
महाकुम्भ 2021 को लेकर पुलिस विभाग ने कसी कमर,जानिए खबर
हरिद्वार । कुंभ मेले में छोटी सी चूक न हो इसके लिए कुंभ पुलिस फूक फूक कर कदम रख रही है। कुंभ ड्यूटी में आने वाले हर पुलिसकर्मी को कुंभनगरी के भौतिक ज्ञान से लेकर आंतरिक सुरक्षा, यातायात व्यवस्था व भीड़ नियंत्रण की बारीकियों से वाकिफ होना जरूरी है, इसलिए इस दिशा में आगे कदम बढ़ाते हुए पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित करने की तैयारी है। इस प्रशिक्षण शिविर में आठ से दस हजार पुलिसकर्मी कुंभ ड्यूटी को समझने से लेकर और बेहद जरूरी टिप्स सीखेंगे।कुंभ में सेवाएं दे चुके एक्स्पर्ट उनके शिक्षक की भूमिका निभाएंगे ही, साथ साथ मौजूदा समय…
नई पहल : नवनिर्मित पहाड़ी शैली का होम स्टे ‘बासा’ शीघ्र ही पर्यटकों के लिए खुलेगा
देहरादून । राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ0 धन सिंह रावत ने अवगत कराया कि सूबे के जनपद पौड़ी गढ़वाल के अन्तर्गत पर्यटन गांव खिर्सू में नवनिर्मित पहाड़ी शैली का होम स्टे ‘बासा’ शीघ्र ही पर्यटकों के लिए खोल दिया जायेगा। जिला प्रशासन की पहल पर तैयार इस होम स्टे को सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत, आगामी 25 जनवरी को स्थानीय महिला समूहों को सौंपेंगे, जिसका संचालन ग्वाड़ गाँव खिर्सू की महिला समूहों द्वारा किया जायेगा। पहले से ही देश-विदेश के पर्यटकों के पसंद दीदा पर्यटक गांव खिर्सू में बना होम स्टे ‘‘बासा’’ अपने आप में पहाड़ी शैली का एक नायाब…
‘म्यारू पहाड़ म्यारू परांण’ पत्रिका का सीएम त्रिवेंद्र ने किया विमोचन
देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में पर्वतीय बन्धु समाज समिति, नवोदय नगर हरिद्वार की वार्षिक पत्रिका ‘‘म्यारू पहाड़ म्यारू परांण’’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस पत्रिका में उत्तराखण्ड के भौगोलिक, धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पर्वतीय अंचल की विशेषताओं को संजोने का अच्छा प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पत्रिका में उत्तराखण्ड के ऐसे स्थलों एवं मंदिरों के बारे में भी जानकारी दी जाय जिनका अपने आप में विशिष्ट महत्व है। इससे लोगों को उत्तराखण्ड के प्रमुख पर्यटक स्थलों एवं धार्मिक स्थलों की जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन…






























