Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



देहरादून : राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय में गोष्ठी का हुआ आयोजन

देहरादून। भारतीय प्रेस परिषद नई दिल्ली के निर्देशों के क्रम में ‘‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर जिला सूचना कर्यालय कक्ष में वरिष्ठ पत्रकार नरेश मनोचा की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ पत्रकार वीडी शर्मा की गरिमामई उपस्थिति में सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी बी.सी नेगी ने भारतीय प्रेस परिषद के द्वारा दिए गए विषय ‘‘प्रेस के बदलते स्वरूप के युग में मीडिया’’ विषय पर आयोजित गोष्ठी का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सहायक निदेशक बी.सी नेगी ने कहा कि वर्तमान में प्रेस एवं मीडिया में बहुत बड़े परिवर्तन हुए जहां आधुनिक तकनीक ने मीडिया के प्रसार को तीव्रगति प्रदान की हैं, वहीं पांम्परिक मीडिया में आवश्यकता के अनुसार बहुत परिवर्तन हो गया है। आज सोशल मीडिया के रूप में प्रत्येक व्यक्ति इससे जुड़ा है। उन्होंने कहा कि मीडिया को किसी भी विषय पर पूर्ण फैक्ट एवं पक्ष जानने के उपरान्त ही खबर का प्रसारण करने की परम्परा को बचाकर रखना होगा। साथ ही सरकार की जनहित की योजनाओं को व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए पात्रों को योजनाओं एवं उनके अधिकारों का भान कराना भी एक बड़ी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार बीडी शर्मा ने कहा कि बदलाव प्रकृति का नियम है प्रेस भी इससे अछूती नही है, उन्होने कहा कि आदि युग से मीडिया के स्वरूप में निरंतर बदलाव हुए हैं, उन्होंने मीडिया की घटती विश्वसनीयता पर चिंता जाहिर करते हुए विभिन्न मीडिया संगठनों से इस विषय पर वर्कशाप कराने का भी आह्वान किया। इस अवसर वरिष्ठ पत्रकार नरेश मनोचा प्रेस परिषद के गठन तथा भूमिका पर प्रकाश डालते हुए प्रेस की बदलती प्रकृति पर विचार रखें,  गोपाल सिंघल ने आधुनिक पत्रकारिता का जिसक करते हुए प्रेस के बदलते स्वरूप पर चर्चा की, संजय पाठक पत्रकारिता में आलोचना नही बल्कि समालोचन पर बल दिया।

Leave A Comment