Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



दिव्यांग और शोषित वंचित जनों के लिए कार्यशाला का आयोजन

 

हल्द्वानी (अंकित तिवारी)| उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी द्वारा हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, पौड़ी परिसर में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य दिव्यांग और शोषित वंचित जनों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना था, जिसमें आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को भी जागरूक किया गया। कार्यशाला का नेतृत्व विश्वविद्यालय के विशेष शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. सिद्धार्थ कुमार पोखरियाल ने किया। उन्होंने शोध योजना के विषय में जानकारी दी और आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं को दिव्यांग जनों के प्रति समाज की जिम्मेदारी और उनकी समस्याओं के निराकरण के उपायों से अवगत कराया। पोखरियाल ने शिक्षा को दिव्यांग जनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण कारक बताया और सरकार द्वारा किए गए प्रयासों, कानूनों और उपागमों की जानकारी भी दी। विशेष विभाग के सहायक प्राध्यापक तरूण नेगी ने दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से दिव्यांग और शोषित वंचित वर्ग के जनों को शिक्षा प्राप्त करने के तरीकों के बारे में जानकारी दी।कार्यशाला के समापन सत्र में मुख्य अतिथि, प्रभारी निदेशक प्रोफेसर अनीता रूडोला ने मुक्त विश्वविद्यालय के माध्यम से उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा के प्रचार-प्रसार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुक्त विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा के नए कीर्तिमानों को छुएगा। उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे अपने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हुए शिक्षा का प्रचार-प्रसार करें। कार्यशाला के अंत में धन्यवाद ज्ञापन सत्येंद्र नेगी द्वारा दिया गया। इस कार्यशाला में पौड़ी ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave A Comment