Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



हादसा : ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में भिड़ंत, एक की मौत

हरिद्वार। पिरान कलियर-धनौरी मार्ग पर देर रात लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में मिनी बस चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवा दिया साथ ही घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार पिरान कलियर थाना क्षेत्र में धनौरी-कलियर मार्ग पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक मिनी बस पिरान कलियर से धनोरी की ओर जा रही थी, इसी दौरान सामने की तरफ से एक लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मिनी बस के परखच्चे उड़ गए, वहीं हादसा होते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। हादसे में मिनी बस चालक मनोज गिरी निवासी दौलतपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी सोनू निवासी दौलतपुर गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं हादसा होने के बाद टैक्टर चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल सोनू को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस ने मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। हालांकि पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी हुई है। पिरान कलियर थाने के एसएसआई आमिर खान ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

 

Leave A Comment