Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



हरिद्वार में भूमि घोटाले के बाद अब पीएम कृषि सिंचाई योजना में घोटाला

हरिद्वार। जिले के लक्सर और बहादराबाद ब्लॉक के 32 किसानों के नाम पर पीएम सिंचाई योजना में 27.65 लाख रुपए की अनियमितता का मामला सामने आया है। इसका खुलासा आरटीआई यानी सूचना के अधिकार (आरटीआई) में हुआ है। उद्यान विभाग के अधिकारियों पर फर्जी दस्तावेजों से सरकारी पैसा हड़पने का आरोप लगा है। अब शिकायतकर्ता ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर एसआईटी जांच की मांग की है। दरअसल, शिकायतकर्ता आरटीआई कार्यकर्ता फैजान अंसारी ने लक्सर उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल को एक शिकायती पत्र सौंपा है। उन्होंने बताया है कि लक्सर और बहादराबाद ब्लॉक में ‘प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना’ के अंतर्गत ड्रिप सिंचाई, माइक्रोड्रिप व स्प्रिंकलर इरीगेशन के नाम पर घोटाला किया गया है। फैजान अंसारी ने आरोप लगाया है कि योजना के तहत जिन किसानों को लाभ दिया गया, उनकी जमीन पर कोई काम नहीं हुआ, फिर भी सरकारी रिकॉर्ड में लाभांश दिखाकर बड़ी रकम निकाल ली गई है। शिकायत में बताया गया कि कुल 32 लाभार्थियों के नाम पर 27,65,004 (सत्ताईस लाख पैंसठ हजार चार रुपए) की सरकारी धनराशि का गबन किया गया है। इन लाभार्थियों में से ज्यादातर को योजना की जानकारी तक नहीं है।
जिनके नाम पर भुगतान दिखाया गया, उनके खेतों में कोई माइक्रोड्रिप या स्प्रिंकलर सिस्टम नहीं लगाया गया है। कुछ लाभार्थियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनसे कोई सहमति नहीं ली गई और उनके नाम से फर्जी शपथ पत्र तक तैयार कर फर्जी हस्ताक्षर दिखाए गए हैं।  शिकायत में ये भी कहा गया है कि उद्यान अधिकारी और ब्लॉक स्तर के कर्मचारियों ने योजनाओं की सफलता दर्शाने के लिए किसानों के फर्जी फोटो एवं लोकेशन दिखाकर पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज की।
मौके पर कोई काम नहीं हुआ है। इतना ही नहीं एक लाभार्थी मदनपाल के नाम पर 87,657 और 1,53,140 का भुगतान दिखाकर फर्जी हस्ताक्षर व रजिस्ट्रेशन के कागज लगाए गए। जबकि, लाभार्थी ने किसी भी प्रकार के दस्तावेज पर हस्ताक्षर न किए जाने की पुष्टि की है। शिकायतकर्ता फैजान अंसारी ने मामले में एसआईटी जांच की मांग की है और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की अपील की है। साथ ही दोषी अधिकारियों को निलंबित कर उनकी संपत्ति की जांच करने को भी कहा है।

Leave A Comment