Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



मिलावटी कुट्टू के आटे पर शिकंजा, 94 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, देहरादून में 50 किलो आटा नष्ट

देहरादून। नवरात्रि पर्व के दौरान व्रत उपवास में प्रमुखता से इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखण्ड खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन लगातार छापेमारी अभियान चला रहा है। आज अष्टमी के दिन भी एफडीए का राज्यव्यापी अभियान जारी रहा। स्वास्थ्य सचिव व आयुक्त एफडीए डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के दिशा निर्देशों पर राज्यभर में कुट्टू के आटे, साबूदाने, सेंधा नमक, दूध, पनीर समेत व्रत में प्रयुक्त खाद्य सामग्री की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की टीमों ने आज प्रदेशभर में 94 से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया, 13 नमूने जांच के लिए एकत्र किए। इसके साथ ही देहरादून जनपद में 50 किलो संदिग्ध कुट्टू के आटे को नष्ट भी कराया गया। अभियान का उद्देश्य नवरात्रि के दौरान उपभोक्ताओं को मिलावटी या असुरक्षित खाद्य सामग्री से बचाना है। शासन स्तर से अभियान की कड़ी निगरानी की जा रही है।
आयुक्त डॉ आर राजेश कुमार ने कहा सभी टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ अभियान में जुटी हुई हैं। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार के आलावा चारधाम यात्रा मार्ग पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। यहां जांच के लिए मोबाइल वैन के साथ ही अतिरिक्त टीमें तैनात की गई हैं। इसके साथ ही अन्य सभी पर्वतीय जनपदों में भी टीमों द्वारा लगातार विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत व्रत के दौरान उपयुक्त खाद्य सामग्री विशेषकर कुट्टू के आटे की शुद्धता की जांच की जा रही है। आज 5 अप्रैल को देहरादून में 21 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें कांवली रोड स्थित एक प्रतिष्ठान से 50 किग्रा संदिग्ध कुट्टू का आटा जब्त कर नष्ट किया गया। इसी दिन राज्य के विभिन्न जिलों से कुट्टू के आटे समेत कुल 13 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु एकत्र किए गए हैं। शासन स्तर पर रोज कार्रवाई की समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गये हैं कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बदार्शत नहीं की जायेगी।

Leave A Comment