Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



मियांवाला क्षेत्र का नाम अब नहीं बदलेगा, सीएम धामी ने दिया आश्वासन

देहरादून। देहरादून में गुलेर राजपूतों को टिहरी शासकों की ओर से मियांवाला क्षेत्र का नाम अब नहीं बदलेगा। क्षेत्रवासियों की मांग पर मुख्यमंत्री ने नाम न बदलने का आश्वासन दिया है। पूर्व में सरकार की ओर से भारतीय संस्कृति व विरासत के आधार पर कई क्षेत्रों के नाम बदलने की घोषणा की गई थी, जिसके तहत मियांवाला का नाम रामजी नगर करने का प्रस्ताव था। क्षेत्रवासियों ने इसका विरोध किया।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुछ दिन पूर्व हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में कई स्थानों के नाम जनभावना और भारतीय संस्कृति के आधार पर बदलने की घोषणा की। जिसके तहत दून के मियांवाला क्षेत्र का नाम रामजी नगर करने का निर्णय लिया गया था। समाचार पत्रों के माध्यम से यह जानकारी मिलने पर क्षेत्रवासियों ने इसका विरोध कर दिया। दरअसल, कहा जाता है कि मियां की उपाधि गुलेर रियासत के व्यक्तियों को टिहरी गढ़वाल के शासकों ने दी थी। गुलेर रियासत अब हिमाचल प्रदेश का हिस्सा है, लेकिन टिहरी गढ़वाल के शासकों ने तब उन्हें मियांवाला में भूमि आवंटित की थी। जो कि वर्तमान में देहरादून में है और गुलेर राजपूतों की पहचान माना जाता है। इसी पक्ष को लेकर शनिवार को भी भाजपा नेता कुलदीप बुटोला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले और नाम न बदलने की मांग की। जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया और अधिकारियों को नाम न बदलने के निर्देश दिए। मियांवाला का नाम रामजी नगर करने के सरकार के निर्णय पर हाल ही में क्षेत्रीय विधायक व महापौर समेत अन्य ने मुख्यमंत्री से भेंट कर आभार व्यक्त किया था। उन्होंने रामजी नगर को भारतीय संस्कृति और जनभावना से जुड़ा बताया था, लेकिन क्षेत्रवासियों ने मियांवाला नाम का वास्तविक अर्थ बताते हुए विरोध किया और अब नाम न बदलने का निर्णय ले लिया गया है।

Leave A Comment