Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक

देहरादून। उत्तराखंड की नई फिल्म नीति 2024 को लेकर फ़िल्म जगत में उत्साह है। बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता निर्देशक उत्तराखंड में अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए आ रहे है। इसी कड़ी में बुधवार को सूचना निदेशालय में उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय से सुप्रसिद्व फ़िल्म निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और उनके सह निर्माता आशीन शाह ने अपनी आगामी फ़िल्म को लेकर मुलाक़ात की। उल्लेखनीय है कि विपुल अमृतलाल शाह फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं, जिनकी मुख्य फ़िल्मों में आँखे, सिंह इज द किंग, नमस्ते लन्दन, नमस्ते इंग्लैंड, द केरल स्टोरी आदि शुमार है। अभी हाल ही में विपुल शाह की जी5 पर बस्तर फ़िल्म रिलीज़ हुई है। शाह ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा नई फिल्म नीति 2024 लागू की गई है, जोकि फ़िल्म फ्रेंडली है। नई फिल्म नीति से बॉलीवुड में उत्साह का माहौल है। श्री शाह ने बताया कि वह भी अपनी नई फिल्म की शूटिंग उत्तराखण्ड में करने के इच्छुक है। उनकी टीम अगले 5 दिन तक उत्तराखंड रहकर शूटिंग लोकेशन की रेकी करेगीं। श्री शाह ने नई फिल्म नीति के लिए मुख्यमंत्री पुष्क़र सिंह धामी जी का भी आभार व्यक्त किया है। श्री शाह ने बताया कि उनकी नई फिल्म में मुख्य कलाकारों के रूप में शैफ़ाली शाह और जयदीप अहलावत से बात की जा रही है। यह फ़िल्म एक कॉमेडी सस्पेंस फ़िल्म है और इसका संपूर्ण फ़िल्मांकन उत्तराखण्ड के देहरादून और मसूरी में किया जाएगा। फ़िल्म को लेकर विधिवत घोषणा कुछ दिनों में की जाएगी। उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ नितिन उपाध्याय द्वारा नई फिल्म नीति 2024 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। डॉ. उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर फ़िल्म फ्रेंडली नई फिल्म नीति बनाई गई है। इस फ़िल्म नीति से देश दुनिया के फ़िल्म निर्माता और निर्देशक उत्तराखंड की ओर आकर्षित हो रहे हैं। डॉ. उपाध्याय ने बताया कि राज्य सरकार फ़िल्म निर्माताओं के लिए उत्तराखंड को एक शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। अभी हाल ही में अनुपम खेर के बैनर “अनुपम खेर स्टूडियो” की फ़िल्म “तन्वी द ग्रेट” का शूट भी लैंसडौन में कैम्पलीट हुआ है। जिसकी शूटिंग यहाँ 36 दिनों तक कि गई है। एक और प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक राज शांडिल्य निर्देशित फ़िल्म “विकी विद्या का वो वाला वीडियो” की शूटिंग भी मार्च के महीने में कम्पलीट हुई है जिसमें मुख्य भूमिकाओं में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी हैं, यह एक कॉमेडी फ़िल्म है। इसके पहले काजोल और कृति सेनन अभिनीत “दो पत्ती” का भी शूटिंग दिसम्बर माह में समाप्त हुआ था, जिसका टीज़र भी नेटफ़्लिक्स पर आ चुका है। डॉ उपाध्याय ने  बताया कि जनवरी 2024 से अभी तक उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद के ऑनलाइन सिंगल विंडो सिस्टम के द्वारा मात्र 4 महीनों में 100 से भी अधिक शूटिंग अनुमतियां प्रदान की गई है, जो कि काफ़ी उत्साहजनक हैं।

Leave A Comment