Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



पद्मश्री लीलाधर जगूड़ी के हाथों ‘साईं सृजन पटल’ के छठे अंक का हुआ विमोचन

 

डोईवाला | सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं पद्मश्री सम्मानित कवि लीलाधर जगूड़ी ने अपने बद्रीपुर जोगीवाला स्थित आवास पर ‘साईं सृजन पटल’ मासिक पत्रिका के छठे अंक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने पत्रिका की संपादकीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह पत्रिका उत्तराखंड के नवोदित लेखकों के लिए एक प्रभावी मंच बनकर उभर रही है।

सृजनात्मक लेखन को बढ़ावा दे रही पत्रिका

84 वर्षीय वरिष्ठ साहित्यकार लीलाधर जगूड़ी ने पत्रिका के प्रति अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि यह मासिक पत्रिका जहां युवा लेखकों को प्रोत्साहित कर रही है, वहीं उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और साहित्यिक विरासत को भी संरक्षित कर रही है। उन्होंने इस पत्रिका के गैर-राजनीतिक और विज्ञापन-मुक्त स्वरूप की प्रशंसा करते हुए इसे उत्तराखंड की साहित्यिक समृद्धि में निस्वार्थ योगदान बताया।

युवा संघर्ष की कहानियों को भी मिला स्थान

पत्रिका के मुख्य संपादक प्रो. के.एल. तलवाड़ ने कहा कि ‘साईं सृजन पटल’ का उद्देश्य उत्तराखंड में लेखन और सृजन को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि यह पत्रिका न केवल नवोदित लेखकों को मंच प्रदान कर रही है, बल्कि इसमें उन युवाओं की सफलता की कहानियां भी प्रकाशित की जा रही हैं, जिन्होंने विषम परिस्थितियों का सामना कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक सामग्री

इस अवसर पर राजधानी देहरादून के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एस.डी. जोशी ने पत्रिका की संपादकीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि इसमें प्रकाशित लेख ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक हैं, जो पाठकों को नई जानकारी देने के साथ-साथ साहित्यिक अभिरुचि को भी विकसित करते हैं।

आध्यात्म, पर्यटन और स्वास्थ्य से जुड़े आलेख प्रमुख

पत्रिका के उप-संपादक अंकित तिवारी ने बताया कि इस अंक में उत्तराखंड की धार्मिक एवं साहसिक पर्यटन स्थलों, उत्सवों, आयुर्वेद, स्वास्थ्य, फलोत्पादन, मिलेट्स (पारंपरिक अनाज), सैर-सपाटा और मंदिर शिल्प से जुड़े आलेखों को विशेष स्थान दिया गया है। उन्होंने बताया कि पत्रिका का यह अंक पाठकों को उत्तराखंड के पर्यटन, संस्कृति और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विमोचन समारोह में विशेष जगूड़ी, ऋचा, अलंकृता और हेमंत उपस्थित रहे।

पत्रिका का यह नया अंक लेखन प्रेमियों, शोधार्थियों और उत्तराखंड की समृद्ध धरोहर में रुचि रखने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रकाशन साबित हो रहा है।

Leave A Comment